{"_id":"5784b9694f1c1b904913d55f","slug":"justice-for-ritu-captain-ritu-rani-hockey-india-captain-ritu-rani-ritu-rani-out-from-olympic-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम से निकाली गईं 'कप्तान' ने FB पर कुछ ऐसे मांगा जस्टिस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हॉकी टीम से निकाली गईं 'कप्तान' ने FB पर कुछ ऐसे मांगा जस्टिस?
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(कुरुक्षेत्र)
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम को ओलंपिक का टिकट दिलाने वाली कप्तान रितु रानी को ही ओलंपिक की टीम से बाहर कर दिया गया। रितु ने बताई कोच की सोच।
इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी
- फोटो : फाइल फोटो
टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी ने बताया कि उसे टीम से बाहर निकाले जाने के पीछे कोच नील हावगुड का हाथ है, क्योंकि वे उसकी सगाई से खुश नहीं थे। वे सगाई की बात को लेकर बार-बार कमेंट करते हैं। नील ने मुझसे यह भी कहा कि क्या मैं दो महीने बाद सगाई नहीं कर सकती थी।
इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी
- फोटो : फाइल फोटो
रीतू रानी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी साथियों और फैंस से अपील की है कि उसका साथ दें। वे अपने हक के लिए हॉकी इंडिया, कोचेज से लड़ना नहीं चाहती बल्कि अपील करना चाहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है, फिर भी उसके साथ ऐसा क्यों किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी
- फोटो : फाइल फोटो
रीतू का कहना है कि टीम की सभी साथी जानती हैं, उन्होंने कभी अनुशासन नहीं तोड़ा और ही कभी एटीट्यूड दिखाया है। इस बात को आपस में शेयर भी कर रही हैं, पर सामने आकर बोलना नहीं चाहती। मेरी टीम मेंबर ने इस मौके पर मेरा साथ छोड़ दिया है। कृपया मेरा साथ दें।
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम की कैप्टन रितु रानी
- फोटो : फाइल फोटो
ऐसे में अब अपनी बात को सब तक पहुंचाने के लिए रीतू ने फेसबुक पर आईपटीशन.कॉम पर एक पिटीशन साइन की है और देश की जनता से अपील कर रही है कि वो भी रीतू के हक में पिटीशन दायर करके उसे उसका हक दिलाएं। रीतू ने कहा कि वो किसी से लड़ना नहीं चाहती।