{"_id":"6012fe468ebc3e340274adfd","slug":"kisan-andolan-farmers-held-sadbhavana-tiranga-yatra-in-sonipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल में जुटे किसान नेता, 1000 ट्रैक्टरों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कुछ यूं दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल में जुटे किसान नेता, 1000 ट्रैक्टरों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कुछ यूं दिया देशभक्ति का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल और लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराए जाने के बाद किसान आंदोलन में डैमेज कंट्रोल के लिए कुंडली बॉर्डर पर तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली गई। नेशनल हाईवे 44 पर केजीपी-केएमपी गोल चक्कर के पास से शुरू की गई यात्रा में सभी किसान संगठनों के नेताओं के अलावा पंजाबी गायक व हजारों किसान शामिल हुए। जहां किसानों ने अपने ट्रैक्टर व वाहनों पर तिरंगा लगाया हुआ था, वहीं इससे संदेश देने का प्रयास किया गया कि वह तिरंगे का पूरा सम्मान करते हैं।
2 of 5
तिरंगा यात्रा में शामिल किसान नेता।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की ट्रैक्टर परेड में जिस तरह की घटना हुई है, अब उसका डैमेज कंट्रोल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसानों व आम लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि वह देशभक्त हैं और तिरंगे का सम्मान करते हैं। क्योंकि लोग सबसे ज्यादा लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराए जाने से आहत हैं और इसलिए कई जगह आंदोलन की खिलाफत शुरू हो गई है।
3 of 5
किसानों की तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
डैमेज कंट्रोल की शुरुआत गुरुवार को केजीपी-केएमपी के गोलचक्कर से तिरंगा सद्भावना यात्रा निकालकर की गई। इस यात्रा में करीब एक हजार ट्रैक्टर व अन्य वाहन शामिल हुए और उन सभी पर तिरंगा झंडा लगाया गया था। जिसने तिरंगा झंडा नहीं लगाया था, उसको यात्रा में शामिल नहीं होने दिया गया। इस यात्रा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, राजेंद्र सिंह दीपसिंह वाला आदि मौजूद रहे और वह सभी यात्रा में सबसे आगे चले तो उनके पीछे अन्य किसान ट्रैक्टर लेकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तिरंगा यात्रा में शामिल सोनिया मान।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायिका सोनिया मान भी तिरंगा लेकर यात्रा में जीप पर सवार हो गई। यह यात्रा कुंडली में बनाए गए मुख्य मंच तक पहुंची और देशभक्ति दिखाते हुए नारेबाजी की गई। इस यात्रा में किसान नेताओं ने सभी को एकजुट रहकर हक के लिए लड़ाई लड़ने की बात भी कही। इसके साथ ही कहा गया कि उनका आंदोलन पहले भी शांतिपूर्ण था और यह आगे भी शांतिपूर्ण ही रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
किसान नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे जा रहे नोटिस की हम निंदा करते हैं और यह नोटिस किसानों को नहीं डरा सकते। आरोप लगाया कि सरकार 26 जनवरी की हिंसक कार्रवाई के नीचे इस आंदोलन को दबाना चाहती है, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा गया कि जिस तरह से पुलिस ने किसान नेताओं और प्रदर्शनकारियों को परेशान करना शुरू कर दिया गया है, उसे तुरंत ही बंद किया जाए। पुलिस को दीप सिद्धू जैसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।