{"_id":"577134434f1c1bc97379b5dd","slug":"pampore-terror-attack-funeral-of-shaheed-crpf-hawaldar-in-ropar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंपोर हमले में शहीद जवान के संस्कार में रोया आकाश, बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर हमले में शहीद जवान के संस्कार में रोया आकाश, बेटे ने दी मुखाग्नि
Tue, 28 Jun 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़पंजाब)
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवान जगतार सिंह को अंतिम विदाई देने के समय आसमान भी रो पड़ा। पंजाब के जिला रोपड़ के गांव बुर्जवाला के शहीद जगतार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बुर्जवाला के शमशानघाट में किया गया। बारिश होने के बावजूद शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे।
2 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
शहीद जगतार सिंह के बेटे गुमनवीर सिंह मुखाग्नि दी। शहीद को दोनो बच्चे जशनप्रीत कौर, गुरमनवीर सिंह और पत्नी हरनीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। बारिश के बीच राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी दी।
3 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, विधान सभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं और अधिकारियों शहीद को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। शहीद की पत्नी हरनीप कौर यह ही कह रही थी कि अब बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का सपना कैसे पूरा होगा। डीसी करनेश शर्मा ने सरकार की ओर से एक लाख रुपये देने का एलान किया और कहा कि जिला प्रशासन शहीद के परिवार के काम पहल के आधार पर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
सीआरपीएफ के चंडीगढ़ रेंज के डीआईजी वीके कुंडल ने परिवार के साथ दुख सांझा किया। साथ ही शहीद के बच्चों से कहा उन्हें कोई भी समस्या हो तो, वह किसी भी समय उन्हें फोन कर सकते है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों से एके 47 तथा हैंडग्रेनेड बरामद हुए हैं। एसएसपी वरिंदरपाल सिंह सिंह ने भी शहीद परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री बीबी सतंवत कौर संधू, जगमीत कौर संधू ने शहीद की पत्नी के साथ दुख सांझा किया।
विज्ञापन
5 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जगतार सिंह के शहीद होने का उन्हें दुख भी है पर उन्हें गर्व भी है कि जगतार सिंह ने अपनी शहादत देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के लिए पहले से बनी पालिसियों के अनुसार सहायता की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।