फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बीएस6 पेट्रोल और डीजल से चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है फायदा, सस्ता होगा या महंगा

Mon, 03 Feb 2020 12:25 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Petrol, Diesal, BS6 Fuel Effect on Cars and Bikes
फाइल फोटो
खराब हो रही आबोहवा को दुरुस्त करने के लिए बीएस6 पेट्रोल और डीजल लाने की तैयारी हो चुकी है। जानिए इसका क्या फायदा होगा और ये सस्ता होगा या महंगा?
Petrol, Diesal, BS6 Fuel Effect on Cars and Bikes
फाइल फोटो
तेल निर्माता कंपनियों ने बीएस6 पेट्रोल और डीजल का उत्पादन शुरू कर दिया है। अप्रैल के बाद यह ईंधन चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों पर भी मिलना शुरू हो जाएगा। अभी बीएस4 ईंधन से शहर के वाहन चल रहे हैं। बीएस6 नॉर्म्स का फ्यूल जाहिर तौर पर प्रदूषण पर थोड़ी रोक लगाएगा, क्योंकि यह ईंधन काफी हद तक कार्बन मोनोऑक्साइड को रोकेगा।
Petrol, Diesal, BS6 Fuel Effect on Cars and Bikes
फाइल फोटो
अप्रैल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 13 मेट्रो शहरों में बीएस-6 ईंधन उपलब्ध कराने पर विचार करने को कहा था। देश के इन 13 शहरों में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ का नाम भी शामिल किया है। बता दें एनजीटी पहले ही शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर चुकी है। एनजीटी के बताए कार्यों को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (सीपीसीसी) के जरिए नगर निगम करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol, Diesal, BS6 Fuel Effect on Cars and Bikes
फाइल फोटो
एनजीटी ने निगम को 31 मार्च तक कामों को पूरा करने का समय दिया है। शहर की आबोहवा शुद्ध हो सके इसको लेकर ही गाड़ियों में बीएस6 ईंधन डाला जाएगा। तेल कंपनियों ने इसको लेकर उत्पादन भी शुरू कर दिया है। तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल तक यह आधुनिक ईंधन शहर के पंपों पर मिलना शुरू हो जाएगा। अभी शहर में बीएस4 ईंधन से ही वाहन चल रहे हैं।
विज्ञापन
Petrol, Diesal, BS6 Fuel Effect on Cars and Bikes
फाइल फोटो
क्या है बीएस-6
बीएस का अर्थ भारत स्टेज है। यह वायु प्रदूषण फैलाने वाले मोटर वाहनों सहित सभी इंजन वाले उपकरणों के लिए मानक के रूप में तय किया गया है। बताया जा रहा है कि बीएस6 ग्रेड के ईंधन से प्रदूषण में कमी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed