फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में जमा देने वाली ठंड, बठिंडा में माइनस में पारा, पठानकोट में पहाड़ों जैसा नजारा

Fri, 01 Jan 2021 10:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/पठानकोट/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/पठानकोट/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab Weather Update: Bathinda records 0.2 Degree Celsius temperature
पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लुधियाना महानगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान बठिंडा में -0.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। 

Punjab Weather Update: Bathinda records 0.2 Degree Celsius temperature
पठानकोट में कार पर जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिन का तापमान और नीचे जा सकता है। वहीं प्रदेश में गहरी धुंध छाए रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ प्रभजोत कौर ने बताया कि शुक्रवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात की संभावना है।

Punjab Weather Update: Bathinda records 0.2 Degree Celsius temperature
कार पर जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, हिमाचल के डलहौजी और बनीखेत में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अर्धपहाड़ी जिला पठानकोट में भी दिख रहा है। लगातार तीन दिन से सर्द हवाओं के कारण पठानकोट शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को पठानकोट का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह जब लोग उठे तो बाहर खड़ी गाड़ियों पर पाले की परत जमी थी। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पठानकोट में रविवार से तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Weather Update: Bathinda records 0.2 Degree Celsius temperature
पठानकोट में बाहर खड़ी कार पर जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं नए साल के पहले दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हुई। कंपकंपाती ठंड के बीच अधिकतर श्रद्धालु नंगे पांव गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, माता गुजरी जी के ठंडा बुर्ज स्थल और गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। बता दें कि शहीदी सभा के बाद संगत नववर्ष पर साहिबजादों बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी के दर्शन करने आती है।

विज्ञापन
Punjab Weather Update: Bathinda records 0.2 Degree Celsius temperature
पठानकोट में कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नये साल पर अधिक ठंड और धुंध के बावजूद सुबह से ही संगत की भारी भीड़ रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के आसपास रास्तों पर ब्रेड-पकौड़े, मटर पनीर, खीर, दाल-रोटी आदि के लंगर भी चलाए गए। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने सरबत के भले की अरदास की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed