फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

Tue, 19 Jan 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऐलनाबाद(सिरसा) Updated Tue, 19 Jan 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

rewarded gangster encoounter by police in sirsa of haryana

हरियाणा एवं राजस्थान में दहशत का पर्याय बने एक इनामी बदमाश को पुलिस ने ‌‌सिरसा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि उसके 5 गैंगस्टर साथियों को दबोच लिया। देखिए, पूरा मामला।

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

rewarded gangster encoounter by police in sirsa of haryana

आईजी अनिल राव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ऐलनाबाद के गांव खारी सुरेरां में पंचायती राज चुनाव को प्रभावित करने के लिए हरियाणा एवं राजस्थान के कुछ बदमाश पहुंचे हुए हैं। इस पर स्पेशल पुलिस को गांव खारी सुरेरां भेजा गया तो पुलिस की मुठभेड़ इन बदमाशों से हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखकर गोलियां चला दीं, जो पुलिस की गाड़ियों में लगी।

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

rewarded gangster encoounter by police in sirsa of haryana

जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बदमाश मुकेश निवासी नोहर राजस्थान की मौत हो गई, जबकि राजस्थान की नोहर तहसील के गांव लाखासर निवासी विजय एवं सुनील तथा नोहर निवासी सोनू, राजगढ़ राजस्थान निवासी नवीन, हरियाणा के जिला भिवानी स्थित गांव बामला निवासी अमरजीत एवं हरियाणा के ही थाना सिवानी के गांव मिट्ठी निवासी सोनू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

rewarded gangster encoounter by police in sirsa of haryana

पकड़े गए गैंगस्टर्स से हिमाचल प्रदेश के नंबर की फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ तीन 32 बोर के पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, एक 315 बोर पिस्टल बरामद किए गए। इन्हीं हथियारों से इन्होंने पुलिस पर गोलियां दागी थीं। आईजी अनिल राव ने बताया कि उपरोक्त सभी लोग हरियाणा व राजस्थान पुलिस को मोस्टवांटेड थे। इनमें से मृतक मुकेश एवं मिट्ठी निवासी सोनू इनामी बदमाश थे।

विज्ञापन

पुलिस एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर, 5 गैंगस्टर दबोचे

rewarded gangster encoounter by police in sirsa of haryana

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान स्वीकारा है कि वे बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हुए थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पर क्रॉस फायरिंग की लेकिन पुलिस जवानों के बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण इनकी बचत रही। उपरोक्त सभी बदमाशों पर हरियाणा पंजाब में हत्याएं, लूटपाट, डकैती जैसे अनेक संगीन मामले थानों में दर्ज है। ये सभी बदमाश दोनों ही राज्यों की पुलिस के मोस्टवांटेड थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed