फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई खुलासे: रैना के फूफा और भाई की बेदर्दी से हुई थी हत्या, 500 किमी ऑटो चला आए थे आरोपी

Thu, 17 Sep 2020 05:15 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina Pathankot News: Big reveals in Attack And Murder Case Of Suresh Raina’s Kin
पठानकोट पहुंचे सुरेश रैना।

पठानकोट के थरियाल गांव में सुरेश रैना के फूफा और भाई का कत्ल और लूट करने वाले आरोपी किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं करते हैं। लूटपाट में कोई उनके आड़े आता तो वह लकड़ी के डंडों से ही सिर और जबड़ों पर वार करते हैं। वारदात के बाद डंडों को छिपाकर फरार हो जाते हैं। यही डंडे ही उनके हथियार हैं। इस मामले में आरोपियों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं...

Suresh Raina Pathankot News: Big reveals in Attack And Murder Case Of Suresh Raina’s Kin

आरोपी वीरान स्थानों पर झुग्गियां बनाकर डेरा जमाते हैं। फिर कचरा बीनने के बहान रेकी करते हैं। आरोपी रेकी के लिए वारदात वाले स्थान से एक व्यक्ति को भी गैंग का हिस्सा बनाते थे। इसकी पुष्टि एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने की।

Suresh Raina Pathankot News: Big reveals in Attack And Murder Case Of Suresh Raina’s Kin
परिवार के साथ बैठे सुरेश रैना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने पंजाब के जगरावं के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी राजस्थान के जिला झुंझनू के थाना सूरजगढ़ के गांव चिरावा निवासी नौसो उर्फ इस्लाम पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड है। उसके पास एक ऑटो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina Pathankot News: Big reveals in Attack And Murder Case Of Suresh Raina’s Kin
प्रेसवार्ता करते हुए पठानकोट पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी वारदात से सात दिन पहले ऑटो से चले थे। सफर के दौरान एक दिन जगरावं में बिताया और लगभग 500 किमी का सफर तय कर पठानकोट पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों में से छह लोग उसी ऑटो में वापस झुंझनू पहुंच गए थे। एसएसपी ने बताया कि रैना के फूफा के घर के पास शटरिंग स्टोर था।

विज्ञापन
Suresh Raina Pathankot News: Big reveals in Attack And Murder Case Of Suresh Raina’s Kin
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेकी के दौरान आरोपियों ने उसे देख लिया था और इसी के चलते शटरिंग स्टोर के आसपास के तीन घरों को वारदात के लिए चिह्नित किया। इसी के पास सफेदे के पेड़ भी थे। वहां से आरोपियों ने डंडे काटे और उसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परिवार को घायल करने के बाद वह रसोई में पहुंचे और खाना खाया और फिर रसोई में पड़ा सारा राशन बोरियों में भर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed