{"_id":"59eed9514f1c1b6e548b8a42","slug":"violence-in-panchkula-over-ram-rahim-s-arrest-was-pre-planned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भी माना पंचकूला दंगा में शामिल था राम रहीम का सीए, ये जिम्मेदारी निभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भी माना पंचकूला दंगा में शामिल था राम रहीम का सीए, ये जिम्मेदारी निभाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
CEO of dera firm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगा में शामिल सीपी अरोड़ा ने सोमवार की शाम पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि सीपी अरोड़ा एमएसजी का सीईओ है।
फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया पंचकूला हिंसा का आरोपी सीपी अरोड़ा ।
पुलिस गुरमीत राम रहीम के फिल्मी दुनिया से जुड़े हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की गतिविधियों की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा में हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से भी फंडिंग की गई। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस दूसरी ओर इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि कहीं एमएसजी सीईओ के तार हकीकत इंटरप्राइजेज के अधिकारियों के साथ तो नहीं जुड़े हैं।
Panchkula Violence
क्योंकि वह गुरमीत राम रहीम के कंपनियों से जुड़े पैसों के निवेश और खर्च का लेखा जोखा भी रखता था। वह पेशे से चार्टेड एकाउंटेंड भी है। पुलिस की माने तो विपासना और हनीप्रीत से पूछताछ के बाद सीपी अरोड़ा का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने सीपी अरोड़ा को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिंसा और पैैसों की लेन देने की एक एक कड़ी जोड़ने में पुलिस जुटी है। हिंसा से जुड़ी आधी कड़ी तो पुलिस ने जोड़ ली है, लेकिन पैसों से जुड़े सवालों पर अभी पुलिस को सीपी अरोड़ा से सही तरीके से जवाब नहीं मिला है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा
- फोटो : File Photo
फिल्मों और उत्पादों पर ट्वीट
सीपी अरोड़ा के ट्वीटर पर अधिकांश ट्वीट गुरमीत राम रहीम की फिल्मों और उनकी सफलता से जुड़े हैं। इतना ही नहीं एमएसजी के उत्पादों और खाद्य पदार्थों से भी उसके ट्वीट जुड़े हैं। जिसमें उसने बताया है कि एमएसजी के ब्रांड दूसरों से अलग और बेहतर होंगे।

एक विज्ञापन कंपनी में सीएफओ था सीपी अरोड़ा
विज्ञापन क्षेत्र की एक चर्चित कंपनी में पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर सीपी अरोड़ा तैनात था। अरोड़ा ने पिछले साल जुलाई में कंपनी छोड़ दी थी और तबसे उसका कंपनी से कोई संपर्क नहीं है।
विज्ञापन क्षेत्र की एक चर्चित कंपनी में पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर सीपी अरोड़ा तैनात था। अरोड़ा ने पिछले साल जुलाई में कंपनी छोड़ दी थी और तबसे उसका कंपनी से कोई संपर्क नहीं है।