फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

Tue, 19 Jan 2016 02:52 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 19 Jan 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

woman dead body found in car, link related to high profile sex racket

पंचकूला अमरटेक्स चौक के निकट लांसर कार की डिग्गी से मिला शव मुंबई की रहने वाली सायरा बानो उर्फ पूनम का है। उसकी हत्या हुई है। शक की सूई चंडीगढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट की ओर घूम गई है। - रिपोर्ट/राजेश शांडिल्य, पंचकूला।

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

woman dead body found in car, link related to high profile sex racket

हत्या प्रकरण की जांच के साथ ट्राइसिटी में चल रहे रैकेट में तीन होटलों के साथ कई और नाम जुड़ रहे हैं। ये वो नाम हैं जो दिल्ली, मुंबई और नेपाल के नेटवर्क से सेक्स वर्करों को अपने होटलों में शरण देकर इस घिनौने धंधे का संचालन करते हैं। बहरहाल, पंचकूला पुलिस इसपर कितना दौड़ धूप करेगी। हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस उन होटलों और होटल संचालकों एवं इस धंधे में लिप्त लोगों के नाम जान चुकी है।

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

woman dead body found in car, link related to high profile sex racket

गौरतलब है कि 13 जनवरी को पंचकूला अमरटेक्स चौक के निकट पुलिस नाके पर ब्लैक कलर की लांसर कार की डिग्गी से सायरा बानो उर्फ पूनम की लाश बरामद की गई थी। इस हत्या प्रकरण में पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-56 वासी मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन, सिरसा निवासी राजन सिराज और उसकी कथित पत्नी नेपाली मूल की पायल को हिरासत में लिया था। इनकी सात दिन की पुलिस रिमांड अवधि 20 जनवरी को खत्म हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

woman dead body found in car, link related to high profile sex racket

मुंबई निवासी सायरा बानो उर्फ पूनम चार माह पहले निशांत नाम के शख्स के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंची थी। निशांत ही वह शख्स था, जिसने इस युवती को मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन से पहली बार मिलाया था। निशांत के पास मुंबई वासी सायरा बानो कैसे आई। इसका खुलासा निशांत की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है। जानकारी मिली है कि निशांत इस समय गोवा में है। गोवा जाने से पहले उसने चंडीगढ़ में कोई होटल लीज पर लिया था।

विज्ञापन

कार में मिला शव मुंबई की सायरा का, सेक्स रैकेट से जुड़े तार

woman dead body found in car, link related to high profile sex racket

सायरा उर्फ पूनम पिछले चार माह से अपने दोस्त मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कैप्टन के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-56 में रह रही थी। 13 जनवरी को सायरा की हत्या हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों से मुंबई संपर्क साधा था, लेकिन पोस्टमार्टम के तीसरे दिन बाद तक उसका शव लेने परिवार के सदस्य नहीं पहुंचे। थाना प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक परिवार वालों ने आर्थिक कमजोरी के चलते पंचकूला आने में असमर्थता जाहिर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed