{"_id":"596329454f1c1ba9768b48e7","slug":"wwe-champion-the-great-khali-wrestling-show-in-pm-modi-hometown-gujrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के 'घर' में द ग्रेट खली का रेसलिंग शो, टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी के 'घर' में द ग्रेट खली का रेसलिंग शो, टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका है
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
khali
Link Copied
WWE चैम्पियन द ग्रेट खली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'घर' में रेसलिंग शो कराने जा रहे हैं। ऐेसे में देश भर के पहलवानों के लिए टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका है।
Trending Videos
2 of 6
Khali
दरअसल, वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की तर्ज पर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली अब पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में पहलवानी के मुकाबले कराने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि तारीख फाइनल नहीं हुई है लेकिन सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते तक ये शो होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
khali
खली ने बताया कि इस शो में अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड के दिग्गज पहलवानों के अलावा भारतीय पहलवान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। देशी और विदेशी महिला पहलवान भी रिंग में उतरेंगी। खली का कहना है कि वह रेसलिंग शो सिर्फ डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय पहलवानों की पहचान दिलाने के लिए करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात से अच्छे पहलवान विश्वस्तर पर जा सकते हैं, बस उनको मोटिवेट करने की जरूरत है।
4 of 6
Khali
पिछले साल खली ने हल्द्वानी, देहरादून और लुधियाना में ‘द ग्रेट खली रिटनर्स’ शो कराया था। इसमें ब्रोडी स्टील, स्मिथ, हेनरडेड, माइक कनोक्स, अपोलो लीओन के अलावा करीब दस विदेशी पहलवान शामिल हुए थे। इनमें ज्यादातर पहलवान अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा से आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
khali
दरअसल, खली डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह भारत में सीडब्ल्यूई (कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) फाइट को प्रमोट करने में लगे हैं और इसलिए विभिन्न जगहों पर रेसलिंग शो करा रहे हैं। खली ने गुजरात व उसके बाद महाराष्ट्र को चुना है ताकि वहां से पहलवानों को निकालकर वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिला सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।