{"_id":"595f49ba4f1c1b40718b4856","slug":"yuvraj-singh-naming-ms-dhoni-mr-helicopter-on-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह ने धोनी को दिया नया नाम, ऐसे विश किया 36वां बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज सिंह ने धोनी को दिया नया नाम, ऐसे विश किया 36वां बर्थडे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी को एक नया नाम दिया है, जो उनके दुनिया भर के फैन्स को बहुत पसंद आएगा।
Trending Videos
ms dhoni
दरअसल, धोनी आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से उन्हें विश कर रहा है। ऐसा ही एक तरीका अपनाया क्रिकेटर युवराज सिंह ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने एक ट्वीट किया और उन्हें विश करते हुए नया नाम दिया। युवी ने ट्वीट किया, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिस्टर हेलिकॉप्टर, माही आपका दिन शानदार हो, केक आपका इंतजार कर रहा है. #happybirthday #cakesmash
युवराज सिंह
- फोटो : Twitter
युवराज सिंह के अलावा मोहम्मद कैप, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण आदि कई नामी हस्तियां उन्हें अलग अलग ढंग से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। टीम इंडिया तो वेस्टइंडीज से सीरीज जीतकर बर्थडे गिफ्ट पहले ही दे चुकी है।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : SELF
अब युवराज सिंह की बात करें तो वे वेस्टइंडीज टूर पर क्रिकेट के साथ साथ एक और काम कर रहे हैं। वे कैरेबियाई सरजमीं पर अपनी फाउंडेशन चैरिटी यूवीकैन को प्रमोट कर रहे हैं।
