Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chhattisgarh
›
CG loksabha Chunav: Newly married couples are excited about elections, votes were during wedding ceremonies
{"_id":"662b85f89bf363d34806a1f3","slug":"cg-loksabha-chunav-newly-married-couples-are-excited-about-elections-votes-were-during-wedding-ceremonies-2024-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG loksabha Chunav: ससुराल से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, दुल्हे ने भी उठाया ऐसे कदम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG loksabha Chunav: ससुराल से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, दुल्हे ने भी उठाया ऐसे कदम, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बालोद
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:16 PM IST
सार
मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग है। साथ ही अलग-अलग नजारा भी देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान नवविवाहित जोड़े, शादी के रस्मों में बंधे युवक-युवती भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
वोट देने पहुंचे नवविवाहित जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग है। साथ ही अलग-अलग नजारा भी देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान नवविवाहित जोड़े, शादी के रस्मों में बंधे युवक-युवती भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान करते दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा सीट राजनांदगांव, महासमुंद औए कांकेर के अलग-अलग जगहों से इस तरह के कई तस्वीरें सामने आई है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम कोयलारी में दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हा अपने घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचा। सबसे पहले मतदान किया, इसके बाद दुल्हन को लेकर अपने घर गया। दूल्हा के परिजन ने बताया कि दुल्हन को वापस उसके घर मतदान कराने के लिए ले जाया जाएगा, जहां दुल्हन भी मतदान करेगी।
2 of 7
बारात प्रस्थान करने से पहले किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले के वर-वधु बनने जा रहे नव जोड़ों ने भी पहले मतदान करने के बाद शादी के शेष रस्मों को पूरा किया। इसके अंतर्गत गुरुर विकासखंड के मतदान केंद्र कपरमेटा में हल्दी में रंगे वर लोकेश्वर टेकाम ने बरात प्रस्थान करने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
Trending Videos
3 of 7
मतदान करने पहुंचे नवविवाहित जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर मतदान के केंद्र सुर्रा में गांव की दो वधु वेदप्रिया और संतोषी ने अपने माता-पिता के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किए। इसके अलावा डौंडी ब्लॉक के मतदान केंद्र महामाया में नव वधु सुलोचना ने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दुल्हन के घर पहुंचने से पहले दूल्हा पहुंचा वोट देने
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम मड़मडा में अनोखा तस्वीर देखने को मिला है। दूल्हा बारात जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचा। उसने पोलिंग बूथ में पहुंचकर मतदान किया। साथ ही सेल्फी लेकर अपनी होने वाली दुल्हन को भेजी।
डौंडी विकासखंड के पोलिंग बूथ नंबर 220 खैरवाही में नवविवाहिता रंजना नायक ने पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों ने नवविवाहिता को गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।