{"_id":"69b1a9004ca00b0836092cfe","slug":"more-than-rs-3-crore-and-one-kg-gold-recovered-from-cg-108-nxalites-surrender-see-here-photos-2026-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG: पहली बार नक्सलगढ़ से तीन करोड़ से ज्यादा रु और एक किलो सोना बरामद, 108 नक्सलियों का सरेंडर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पहली बार नक्सलगढ़ से तीन करोड़ से ज्यादा रु और एक किलो सोना बरामद, 108 नक्सलियों का सरेंडर, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:10 PM IST
सार
CG Naxalites surrender News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुल 108 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।
विज्ञापन
1 of 9
108 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
CG Naxalites surrender News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुल 108 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत आज जगदलपुर में कुल 108 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 44 महिला और 64 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें DVCM 6, CYPCM 3, PPCM 18, ACM 23 और 56 मेंबर शामिल हैं।
Trending Videos
2 of 9
समाज प्रमुखों ने फूल देकर सरेंडर नक्सिलयों को मुख्यधारा में प्रवेश कराया
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
108 माओवादियों पर 3 करोड़ 95 लाख का इनाम
सरकार ने सरेंडर करने वाले इन माओवादियों पर कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अनुसार बीजापुर से 37, नारायणपुर से 4, बस्तर से 16, कांकेर से 3, सुकमा से 18 और दंतेवाड़ा से 30 माओवादी सरेंडर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
101 हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
101 हथियार बरामद
इनके पास से सुरक्षा बलों ने कुल 101 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47 राइफल 6, इंसास राइफल 11, कार्बाइन 5, 303 LMG 20,303 राइफल 25, 12 बोर राइफल 11, 315 बोर राइफल 13 सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
4 of 9
हथियारों और अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस दौरान नक्सलियों के जमा किए गए हथियारों और अन्य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अधिकारियों ने 101 घातक हथियार बरामद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 9
हथियारों और अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
देश में पहली बार नक्सल डंप से तीन करोड़ से ज्यादा रुपए और एक किलो सोना बरामद
देश के नक्सल इतिहास में पहली बार 3.61 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। वहीं 1.64 करोड़ मूल्य के 1 किलो सोना भी बरामद किया गया है। इसे अब तक के नक्सल विरोधी अभियानों में सबसे डंप माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।