फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 साल के करियर में लिए हैं 7000 से अधिक विकेट, अब 85 साल की उम्र में लेंगे संन्यास

Wed, 28 Aug 2019 01:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 28 Aug 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
85 years old west indies former bowler cecil wright announces retirement after 60 years of career
सेसिल राइट - फोटो : social media

आमतौर पर एक क्रिकेटर अधिकतम 35 या 40 साल की उम्र तक पेशेवर क्रिकेट खेलता है जबकि तेज गेंदबाज का करिअर और भी छोटा होता है लेकिन वेस्टइंडीज के 85 बरस के तेज गेंदबाज सेसिल राइट ने उम्र को धता बताते हुए अब जाकर क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया है। राइट ने बताया कि वह अगले दो सप्ताह में संन्यास ले लेंगे। 

85 years old west indies former bowler cecil wright announces retirement after 60 years of career
सेसिल राइट - फोटो : social media

राइट ने जमैका के लिए गैरी सोबर्स और वेस हाल जैसे दिग्गजों के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। बारबडोस के खिलाफ यह मुकाबला 1958 में खेला गया था। राइट इसके बाद 1959 में इंग्लैंड चले गए और उन्होंने सेंट्रल लंकासर लीग में क्रोमप्टॉन के लिए पेशेवर क्रिकटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला किया। 

85 years old west indies former bowler cecil wright announces retirement after 60 years of career
क्रिकेट - फोटो : AmarUjala

राइट ने विवियन रिचर्ड्स और जोएल गार्नर जैसे दिग्गजों के साथ भी खेला है। उन्हें जो बात सबसे अलग बनाती है वह है 60 साल का उनका क्रिकेट करियर जिसमें उन्होंने 7,000 से ज्यादा विकेट लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
85 years old west indies former bowler cecil wright announces retirement after 60 years of career
बैट, क्रिकेट, आउट

राइट ने अंग्रेजी मीडिया से कहा, ‘‘काश मुझे पता होता कि मेरा करियर इतना लंबा कैसे खिंचा, मैं आपको इसका जवाब नहीं दे सकता।’’ उन्होंने अनुमान लगाया कि वह लगभग 20 लाख मैच खेल चुके हैं। राइट ने अपनी फिटनेस का श्रेय लंकाशर के पारंपरिक भोजन को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ भी खा लेता हूं लेकिन मैं शराब का ज्यादा सेवन नहीं करता, कभी-कभी बीयर ले लेता हूं।’’ 

विज्ञापन
85 years old west indies former bowler cecil wright announces retirement after 60 years of career
Wicket, Stump, cricket, Out, Bowled

राइट ने कहा, ‘‘मैं अपनी फिटनेस इसलिए भी बरकरार रख पाया क्योंकि मैंने कभी भी अपनी उम्र का बहाना नहीं बनाया। मैंने महसूस किया है कि खुद को सक्रिय रखने से दर्द से राहत मिलती है। मुझे टेलीविजन देखना पसंद नहीं, मैं टीवी की जगह पैदल घूमना पसंद करता हूं।’’ 

राइट सात सितंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वह पेन्निने लीग में अपरमिल के लिए स्प्रिंगहेड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed