अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी डिविलियर्स का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। हाल ही में एबी ने जबरदस्त पारी खेलते हुए छह छक्के जड़ दिए। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने इंग्लैंड में खेली जाने वाली मशहूर टी-20 ब्लास्ट 2019 में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की।
VIDEO: लॉर्ड्स में दिखा डिविलियर्स का तूफानी अंदाज, छह छक्कों की मदद से 43 गेंदों में जड़ दिए 88 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टूर्नामेंट का डेब्यू मैच एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में एसेक्स और मिडिलसेक्स के बीच खेला गया। मैच में एक बार फिर से दर्शकों को डिविलियर्स का तूफानी अंदाज देखने को मिला। मिडिलसेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके भी जड़े।
🔥 A debut to remember for @ABdeVilliers17 🔥
A breathtaking 8️⃣8️⃣ from 4️⃣3️⃣ balls last night 💥🙌
Here are the highlights... pic.twitter.com/hh9cRCzuvy
एबी उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे जब मिडिलसेक्स ने 39 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद एबी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए आखिरी तक मैदान पर टिके रहे और डेविड मलान के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी कर दी।
A debut to remember....
— Lord's Cricket Ground 🏏 (@HomeOfCricket) July 18, 2019
💥 @ABdeVilliers17 already feeling at home at Lord's.#LoveLords pic.twitter.com/WmuKuSvxON
एबी की इस तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर मिडिलसेक्स ने एसेक्स को सात विकेट से हरा दिया। पारी की शुरुआत में एबी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और शुरू की 15 गेंदों पर सिर्फ 17 रन ही बना पाए थे। इसके बाद उन्होंने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए अगले 28 गेंदों पर 253 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बना डाले।
8️⃣8️⃣ runs
इस मुकाबले में एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए थे। इसके जबाव में मिडिलसेक्स ने 17 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
4️⃣3️⃣ balls
6️⃣ sixes
5️⃣ fours
That's one way to introduce yourself to @Middlesex_CCC & #Blast19, @ABdeVilliers17!
🎥 https://t.co/4chAa9eqz1 pic.twitter.com/e9pRnxXKeq
बता दें कि इस लीग में डिविलियर्स पहली बार खेल रहे थे और काउंटी क्रिकेट में डेब्यू कर रहे थे। एबी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।