फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: टीम इंडिया का माहौल गड़बड़, बीच मैदान पर भिड़े इशांत शर्मा और जडेजा

Tue, 18 Dec 2018 03:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 18 Dec 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja involved in angry debate
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट को 'हार-जीत' के लिए कम बल्कि झगड़े की वजह से ज्यादा याद रखा जाएगा। यह इसलिए क्योंकि एक तरह जहां विराट कोहली और टिम पेन के बीच तनातनी हो गई तो दूसरी तरफ से इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा बीच मैदान पर भिड़ गए। आइए जानते हैं पूरा मामलाः


 

All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja involved in angry debate
ishant sharma

दरअसल, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही कई खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से भिड़ने भी लगे। इसी कड़ी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja involved in angry debate
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja

दरअसल, यह वीडियो '7क्रिकेट' का है, जिसे रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में कमेंटेटर भी दोनों के बीच की बहस पर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो के मुताबिक जब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा रही थी और खेल के दूसरे सेशन में भारत हावी नजर आ रहा था तभी ड्रिंक्स के दौरान ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग 40 सेकेंड तक बहस चलती रही।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja involved in angry debate
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja

इस वीडियो में टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा के बीच बहस होती दिख रही है। दोनों के बीच लंबी बहस होती है और यह मामला यहां तक जाता है कि दोनों एक-दूसरे से लड़ने के लिए भी तैयार होते नजर आने लगते हैं। हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ी मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव दोनों को अलग-अलग करते हैं।

विज्ञापन
All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja involved in angry debate
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja

इस दौरान दोनों एक-दूसरे से खासा नाराज और गुस्से में नजर आ रहे थे। दोनों इशारों से बातचीत कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे की तरफ उंगली भी दिखा रहे थे। यह मामला दोनों के बीच आगे भी बढ़ सकता था। तभी साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव आते हैं और दोनों को अलग-अलग करते हैं। हालांकि अभी तक दोनों के बीच झगड़े की क्या वजह थी। इसका पता नहीं चल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed