फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsIND 3rd test: जानिए पिच का हाल, सिडनी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

Wed, 06 Jan 2021 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
austraia vs india 3rd test weather and pitch report at sydney 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) के क्यूरेटर एडम लेविस ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए कड़ा विकेट तैयार किया जा रहा है, जिस पर पर्याप्त घास भी होगी। लेविस ने कहा कि इस साल के बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने गुरुवार से शुरू होने वाले मैच के लिये काफी अच्छा विकेट तैयार किया है। 

austraia vs india 3rd test weather and pitch report at sydney 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : social media

उन्होंने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मौसम हमारे लिए चिंता का विषय था और सिडनी में टेस्ट मैच नहीं खेले जाने की बात भी हो रही थी। हम जानते हैं कि इस तरह के टेस्ट मैच की तैयारी के लिए कितने प्रयास करने होते हैं और आपको यह समझना होता है कि यह हमारे लिए बड़े फाइनल जैसा है।'

austraia vs india 3rd test weather and pitch report at sydney 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : सोशल मीडिया

लेविस ने कहा, 'यह हमारे लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। हमने अपनी तरफ से मौसम के अनुसार तैयारियां की है और हमें लगता कि हमने वास्तव में अच्छा विकेट तैयार किया है।' लेविस से पूछा गया कि क्या विकेट पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की तरह ही होगा तो उन्होंने कहा, 'मौसम के कारण हर साल पिच का व्यवहार बदला हुआ होता है इसलिए हम उन्हें (टीमों को) कड़ा विकेट देना चाहते हैं जिसमें पर्याप्त घास भी हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
austraia vs india 3rd test weather and pitch report at sydney 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'तीन साल पहले इंग्लैंड की टीम यहां आई थी, तापमान 30 डिग्री के आसपास था, गर्म हवाएं चल रही थी। वह इस साल की तुलना में एकदम भिन्न था। इस साल काफी उमस और बारिश है और विकेटों को ढककर रखना पड़ा है।' पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में न्यूजीलैंड को 279 रन से हराया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed