{"_id":"6352dabfb2d0547e0e49b8e2","slug":"champion-in-2007-but-lost-in-final-in-2014-indian-team-performance-in-each-edition-of-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 2007 में जीता खिताब, सात साल बाद फाइनल में हारा, पढ़ें हर टी20 विश्व कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 2007 में जीता खिताब, सात साल बाद फाइनल में हारा, पढ़ें हर टी20 विश्व कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:29 AM IST
सार
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम एक बार चैंपियन बनी है और एक बार उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, 2021 में तो भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। यहां हम हर टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
2007 टी20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप का क्वालिफाइंग राउंड खत्म हो चुका है। सुपर 12 की सभी टीमें तय हो गई हैं। भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ने जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में भारत 23 अक्तूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। 2007 की चैंपियन टीम इस बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, भारत के लिए यह आसान नहीं होगा।
टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद भारत छह बार यह टूर्नामेंट खेल चुका है, लेकिन अब तक दूसरी बार ट्रॉफी टीम इंडिया के पास नहीं आई है। इस दौरान 2014 में भारत चैंपियन बनने के सबसे करीब पहुंचा था, जब फाइनल मैच में उसे श्रीलंका ने हराया था। वहीं, 2021 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। इस बार भारतीय टीम पिछला प्रदर्शन भूलकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यहां हम बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप में अब तक भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है।
साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ था। इसी साल वनडे विश्व कप में दिग्गजों से भरी भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में टी20 विश्व कप में भारत ने युवा टीम भेजी थी, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। किसी ने भी भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया।
टी20 विश्व कप का दूसरा संस्करण इंग्लैंड में खेला गया और पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया और 2007 की कसर पूरी करते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत की कप्तानी इस बार भी धोनी के हाथों में थी, लेकिन टीम इंडिया सुपर आठ राउंड में तीन मैच हारकर बाहर हो गई। सुपर आठ स्टेज में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने हराया।
टी-20 विश्व कप के तीसरे सीजन का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ। इस बार इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड की टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम ने इस सीजन में भी निराश किया और सुपर आठ स्टेज में अपने सभी मुकाबले हारकर बाहर हो गई। इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज तीनों ने हराया था।
टी20 विश्व कप के चौथे संस्करण में वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी। वहीं, श्रीलंका को एक बार फिर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप में भारत एक बार फिर सुपर आठ राउंड से आगे नहीं बढ़ा पाया। इस बार भारतीय टीम सभी मैच नहीं हारी थी, लेकिन खराब रन रेट की वजह से भारत को बाहर होना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।