{"_id":"67b230c50034022f1b060d19","slug":"champions-trophy-2025-indian-team-started-practice-shami-bowled-kohli-batted-in-the-nets-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, शमी ने की गेंदबाजी, कोहली ने नेट्स पर की बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, शमी ने की गेंदबाजी, कोहली ने नेट्स पर की बल्लेबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:09 AM IST
सार
नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
1 of 4
विराट-हर्षित-शमी-अर्शदीप
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यहां खूबसूरत आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। वहीं, भारतीय टीम के लिए दुबई में दो नई पिचें रखी गई हैं। भारत को अपने सभी मैच दुबई में खेलने हैं।
2 of 4
वरुण-गंभीर-रोहित
- फोटो : BCCI
नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया। शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरुआत छोटे रनअप के साथ की।
3 of 4
सुंदर-कुलदीप
- फोटो : BCCI
बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिए, इस पर बात कर रहे थे। बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए उतरने के बाद शमी ने जमकर गेंदबाजी की। हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिलीप-जडेजा-शुभमन
- फोटो : BCCI
पांड्या के एक दमदार शॉट से ऋषभ पंत को घुटने में गेंद लगी। वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया। पांड्या नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। वैसे चोट गंभीर नहीं थी और पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए आए। कोहली अभ्यास के दौरान एकाग्रता की मूरत नजर आए। रोहित कटक में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद अच्छे मूड में दिख रहे थे। मुख्य बल्लेबाजों के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और पंत ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। कोहली को ‘फन एक्टिविटी’ के दौरान मजाक करते देखा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।