{"_id":"58f5379f4f1c1b1a74471ca5","slug":"david-warner-become-highest-half-century-maker-in-ipl-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वार्नर ने गंभीर को पीछे छोड़ अपने नाम किया IPL में बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वार्नर ने गंभीर को पीछे छोड़ अपने नाम किया IPL में बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड
Tue, 18 Apr 2017 11:16 PM IST
नवीन चौहान
नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को 70 रनों की नाबाद पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल में बल्लेबाजी का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारी की शुरुआत करने आए वार्नर अंत तक नाबाद रहे और 54 गेंदों में 70 रन बनाए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। पंजाब के खिलाफ लगाया अर्धशतक उनके आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक था। इसके साथ ही अब आईपीएल में वार्नर के नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक हो गए हैं।
वार्नर ने गंभीर को पीछे छोड़ अपने नाम किया IPL में बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड
2 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
वार्नर ने अब तक आईपीएल में 105 मैच खेले हैं। इसकी 105 परियों में 39.64 की औसत से उन्होंने 3608 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 34 अर्धशतक जड़े हैं। इसका मतलब वार्नर आईपीएल की तकरीबन हर तीसरी पारी में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलते हैं।
वार्नर ने गंभीर को पीछे छोड़ अपने नाम किया IPL में बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड
3 of 6
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL
वार्नर के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 137 मैचों की 136 पारियों में 31.65 की औसत से 3830 रन बनाए हैं। गंभीर के नाम आईपीएल में 33 अर्धशतक हैं। गंभीर आईपीएल की लगभग चौथी पारी में शतक बनाते हैं। गंभीर आईपीएल में अबतक अब तक शतक नहीं बना सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
गंभीर के बाद अर्धशतक जड़ने का मामले में सुरेश रैना हैं। गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने आईपीएल में 151 मैच खेले हैं। इनकी 147 पारियों में उन्होंने 29 अर्धशतक और 1 शतक बनाए हैं। रैना आईपीएल के तकरीबन हर पांचवें मैच में 50 से ज्यादा रन का पारी खेलते हैं।
विज्ञापन
वार्नर ने गंभीर को पीछे छोड़ अपने नाम किया IPL में बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
रैना के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित ने आईपीएल 147 मैच की 143 पारियों में 32.96 की औसत से 3923 रन बनाए हैं जिनमें 29 अर्धशतकीय और 1 शतकीय पारियां शामिल है। रोहित भी लगभग हर पांचवीं पारी में अपनी टीम के लिए अर्धशतक बनाते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।