{"_id":"5d79c8398ebc3e013662a4df","slug":"ddca-all-set-to-unveil-pavilion-stands-on-the-name-of-india-most-successful-test-captain-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज बदल जाएगा फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम, विराट को भी मिलेगा खास सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज बदल जाएगा फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम, विराट को भी मिलेगा खास सम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरुण जेटली स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम आज बदला जाएगा। अब यह दिवंगत अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इसका उद्घाटन शाम 6 बजे खुद विराट कोहली करेंगे।
इस अवसर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम परंपरागत परिधान में कोटला स्टेडियम में मौजूद रहेगी। पवेलियन स्टैंड का नाम कोहली पर रखने का कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्ताेलन हाल में होगा।
2 of 4
feroz shah kotla
डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि हम इसे शानदार कार्यक्रम बनाना चाहते हैं, जहां हम जेटली को याद रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव श्रद्धांजलि दे सकें। क्रिकेट से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति जानता है कि, उनके योगदान ने दिल्ली क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की काफी मदद की। स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने से हमारा उद्देश्य पूरा होगा।
Trending Videos
3 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने साथ ही कहा कि यह मौका डीडीसीए को कोहली को सम्मानित करने का मौका भी देगा, जो हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर टेस्ट में सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बने। इस समारोह टीम इंडिया भी शामिल हो और पूरी भारतीय क्रिकेट टीम पारंपरिक परिधान में नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समारोह के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पारंपरिक परिधान में आने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम के बाद टीम इंडिया यहां से धर्मशाला के लिए रवाना होगी। जहां विराट सेना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।