{"_id":"63120283b4e8a75700474f73","slug":"dhanashree-verma-underwent-surgery-said-i-will-return-soon-yuzvendra-chahal-suryakumar-yadav-post-this-comment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द करूंगी वापसी, युजवेंद्र चहल ने किया यह कमेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा की हुई सर्जरी, बोलीं- जल्द करूंगी वापसी, युजवेंद्र चहल ने किया यह कमेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 02 Sep 2022 07:06 PM IST
सार
धनश्री ने 21 अगस्त को बताया था, ''वह डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है। उनका एक लिगामेंट टूट चुका है और फिर से डांस करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी।''
विज्ञापन
1 of 4
धनश्री वर्मा
- फोटो : Dhanashree Verma/Instagram
Link Copied
भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने घुटने की सर्जरी करवाई है। उन्होंने शुक्रवार (दो सितंबर) को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। धनश्री डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी। उनका एक लिगामेंट टूटा था। इस कारण धनश्री को सर्जरी करानी पड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह जल्द ही वापसी करेंगी।
Trending Videos
2 of 4
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री ने लिखा, ''सफल सर्जरी हुई है। जीवन का हर झटका अच्छी वापसी के लिए एक सेटअप है। पहले की तुलना में अधिक मजबूती से वापस आना…क्योंकि भगवान ने आपकी वापसी के लिए यह प्लान किया होता है। प्रदर्शन में सुधार होगा। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लव यू!''
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री के इस पोस्ट पर पति युजवेंद्र चहल और भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है। चहल ने लिखा, ''जल्दी ठीक हो जाओ वाइफ।'' इसके अलावा उन्होंने दिल की इमोजी भी कमेंट में पोस्ट की। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की। बता दें कि चहल एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ दुबई में हैं। धनश्री ने यह नहीं बताया कि उन्होंने सर्जरी कहां करवाई है।
4 of 4
धनश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री ने दी थी चोटिल होने की खबर
धनश्री ने 21 अगस्त को बताया था, ''वह डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है। उनका एक लिगामेंट टूट चुका है और फिर से डांस करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी। सर्जरी के बाद फिर से डांस शुरू करने में उन्हें महीनों का समय लगेगा। वो फिलहाल काफी दर्द में हैं और बेड रेस्ट पर हैं। उनके लिए घर के अंदर टहलना भी बहुत मुश्किल है।''
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।