{"_id":"59d8d0f14f1c1bce538b6342","slug":"dhoni-would-not-have-become-such-great-player-without-ganguly-s-sacrifice-says-virender-sehwag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग
Sun, 08 Oct 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 08 Oct 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
- फोटो : BookMyShow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आज दुनिया के सबसे महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में होती है। 13 साल लंबे क्रिकेटिंग करियर में धोनी ने बतौर खिलाड़ी और कप्तान कई नए कीर्तिमान खड़े किए हैं। ऐसे में धोनी के महान खिलाड़ी बनने के पीछे की एक कहानी नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने साझा की है।
सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : magzter
सहवाग ने बताया कि साल 2004 में धोनी ने सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था। तब धोनी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन सौरव ने अपने बल्लेबाजी क्रम को छोड़कर धोनी को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जहां धोनी ने जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 और विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेली थी। इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने दुनियाभर में नाम कमाया। सहवाह ने इस बात का खुलासा क्रिकेट की बात कार्यक्रम में किया। सहवाग ने कहा यदि सौरव ये त्याग नहीं करते तो धोनी महान क्रिकेटर नहीं बन पाते। इसके बाद सहवाग ने कहा धोनी एक फिनिशर के रूप में द्रविड़ की कप्तानी के दौरान उभरे।
सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
सहवाग ने बताया, उस वक्त हम बल्लेबाजी क्रम में बहुत से प्रयोग कर रहे थे। हमने निर्णय़ लिया था कि यदि हमें अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप मिलेगी तो सौरव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली तो हमने इरफान पठान और एमएस धोनी जैसे पिंच हिटर्स को ऊपर भेजने का निर्णय लिया जिससे की रन गति में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग
4 of 5
ms dhoni
ऐसे में गांगुली ने धोनी को तीन-चार मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। सहवाग ने कहा दुनिया में बहुत कम ऐसे कप्तान होते हैं जो अपना बल्लेबाजी होते हैं अपना बैटिंग ऑर्डर दूसरे के लिए छोड़ दें। सहवाग ने कहा, सौरव ने पहले मेरे लिए ओपनिंग छोड़ी इसके बाद नंबर तीन की जगह भी उन्होंने धोनी के लिए छोड़ दी। अगर दादा ऐसा नहीं करते तो धोनी महान खिलाड़ी नहीं बन पाते। गांगुली हमेशा नए खिलाड़ियों को मौका देने की बात कहते थे।
विज्ञापन
सहवाग बोले- धोनी के महान बनने के पीछे फैब फोर के एक खिलाड़ी का त्याग
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
सहवाग ने आगे कहा, राहुल द्रवि़ड़ की कप्तानी में धोनी को फिनिशर की भूमिका मिली। उस दौरान धोनी कई बार खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में एक बार राहुल ने इस बारे में धोनी से बातचीत की। इस घटना के बाद धोनी ने अपने खेल का तरीका ही पूरी तरह बदल लिया और एक बेहतरीन फिनिशर बनकर उभरे। धोनी और युवराज के बीच जो साझेदारियां हुईं वो बेहद यादगार हैं
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।