{"_id":"5b3dfe1a4f1c1bc1248b4aca","slug":"england-team-turn-to-bowling-machine-to-analyse-kuldeep-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" दूसरे टी20 मैच में भारत को धूल चटाने के लिए इंग्लैंड ने तैयार किया प्लान, निशाने पर 'चाइनामैन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टी20 मैच में भारत को धूल चटाने के लिए इंग्लैंड ने तैयार किया प्लान, निशाने पर 'चाइनामैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव के सामने घुटने टेक दिए। ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले गए पहले टी-20 में चाइनामैन कुलदीप यादव ने अपनी गुगली और अन्य मिश्रणों से इंग्लैंड को खूब परेशान किया और करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी।
2 of 5
कुलदीप यादव
कुलदीप के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। इसी को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड की टीम अब 'मर्लिन' की मदद लेने जा रही है ताकि कुलदीप की मिस्ट्री को समझकर उनका डटकर मुकाबला कर सके। अगली स्लाइड में जानिए क्या है मर्लिन:
3 of 5
मर्लिन
मर्लिन एक बॉलिंग मशीन है। इंग्लैंड ने 2005 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न से निपटने के लिए इस गेंदबाजी मशीन का उपयोग किया था। इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'हम मर्लिन की मदद से कुलदीप की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेंगे। यह बहुत ही अच्छी मशीन है और हम इसके उपयोग के आदि हैं। यह पहला मौका था जब कुछ खिलाड़ियों ने कुलदीप का सामना किया। उन्हें कुलदीप से निपटने के लिए एक या दो मैचों की जरूरत लगेगी। फिर वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोस बटलर
बटलर ने आगे कहा, 'यह समझने पर है कि आप निराश न हो। स्पिन के साथ कुछ भी तुरंत हो सकता है। आप कुछ गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाते हैं। मगर इससे आपको परेशान नहीं होना चाहिए। आपको उम्मीद रखना चाहिए कि आगे अधिक रन बना सके।'
विज्ञापन
5 of 5
KULDEEP YADAV
याद हो कि 2016-17 में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था। तब कुलदीप का सामना करने के लिए कंगारू टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स के चाइनामैन कारापाक कुजिल जियस की सेवाएं ली थी। हालांकि, इसका कोई असर कंगारू टीम पर नहीं पड़ा था क्योंकि कुलदीप ने चार मैचों में कोलकाता में ली एक हैट्रिक की मदद से कुल सात विकेट चटकाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।