{"_id":"5d7e866f8ebc3e01740f5948","slug":"england-vs-asutralia-ashes-2019-113-year-old-unwanted-record-broken-at-the-oval","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशेज 2019: द ओवल के मैदान पर टूटा 113 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रलिया ने अपने नाम किया दर्ज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज 2019: द ओवल के मैदान पर टूटा 113 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रलिया ने अपने नाम किया दर्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मार्कस हैरिस
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एशेज सीरीज 2019 के आखिरी व पांचवे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को द ओवल के मैदान पर 113 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड टूट गया। यह अनचाहा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया।
Trending Videos
2 of 4
एशेज 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजन मार्कस हैरिस (9) और डेविड वॉर्नर (11) के बीच पहले विकेट के लिए केवल 18 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान ओपनिंग पार्टनरशिप का औसत 12.55 था। इससे पहले साल 1906 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए एक मैच में पहले विकेट के लिए ओपनिंग पार्टनरशिप का औसत 14.16 था। इसके साथ ही मैच में और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टीव स्मिथ ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का अपना ही चार साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौजूदा एशेज सीरीज में अपनी आखिरी पारी में उन्होंने 23 रन बनाए। इससे उन्होंने सीरीज में कुल 774 रन बनाए। इससे पहले तीस वर्षीय स्मिथ ने 2014-15 में भारत के खिलाफ 769 रन बनाए थे।
4 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social Media
डेविड वॉर्नर एक बार फिर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार हो गए। इस सीरीज की पांच मैचों की दस पारियों में यह सातवां मौका है जब स्टुअर्ट ने वॉर्नर को आउट किया। वॉर्नर ने सीरीज में मात्र 95 रन बनाए। यह छठा मौका है जब एक गेंदबाज ने एक सीरीज में किसी बल्लेबाज को सात बार पवेलियन भेजा। इससे पहले पिछली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने इंग्लैंड के मोइन अली को अपना निशाना बनाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।