सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arshdeep Calls Tilak 'Dark'!: Fans Label It a Racist Remark; Shivaramakrishnan Says—Ban the Bowler IPL 2026

अर्शदीप ने तिलक को 'अंधेरा' कहा!: फैंस ने इसे नस्लभेदी टिप्पणी बताया; शिवरामाकृष्णन बोले- गेंदबाज पर बैन लगाओ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 May 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अर्शदीप का बयान विवादों में आ गया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तिलक को अंधेरा कहते दिखते हैं। फैंस ने इसे नस्लभेदी टिप्पणी बताया है और अर्शदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Arshdeep Calls Tilak 'Dark'!: Fans Label It a Racist Remark; Shivaramakrishnan Says—Ban the Bowler IPL 2026
अर्शदीप और तिलक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, लीग में कई विवादित पल भी देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। फैंस इसे अर्शदीप की ओर से नस्लभेदी टिप्पणी बता रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर शिवरामाकृष्णन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अर्शदीप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आइए पूरा मामला जानते हैं...
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुरुवार को पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। इसी मैच के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अर्शदीप तिलक का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उनसे कह रहे हैं- ओये अंधेरे! सनस्क्रीन लगाया? सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि अर्शदीप तिलक के साथ रंगभेद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अर्शदीप मुंबई के ही एक और खिलाड़ी नमन धीर से भी तिलक के रंग की तुलना करते दिखते हैं। अर्शदीप कहते हैं- ये देख रियल नूर। फैंस ने इसे नस्लभेदी टिप्पणी बताया है और अर्शदीप पर एक्शन की मांग की है। अर्शदीप अक्सर व्लॉग शेयर करते हैं और अब इसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। इससे पहले अर्शदीप के व्लॉग से ही युजवेंद्र चहल विवादों में आ गए थे, क्योंकि अर्शदीप के वीडियो में वह वेपिंग करते पकड़े गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Arshdeep Calls Tilak 'Dark'!: Fans Label It a Racist Remark; Shivaramakrishnan Says—Ban the Bowler IPL 2026
लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन - फोटो : Twitter
शिवरामाकृष्णन ने कहा- बैन लगाओ
तिलक वाले विवाद पर अब भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'यह अब गेम नहीं रह गया, प्रोफेशन बन गया है। किसी ने मेरा यकीन नहीं किया और मेरा मजाक उड़ाया। अर्शदीप पर बैन लगाना चाहिए और उन्हें प्रो राटा के आधार पर पैसे मिलने चाहिए। खिलाड़ियों को गलती करने पर ऐसी सजा देनी चाहिए, जिससे उन्हें दर्द हो। मुझे पता है कि इसके बाद भी मुझे ट्रोल किया जाएगा। अगर बीसीसीआई एक्शन लेता है, तो मैं उन लोगों का नाम लूंगा, जिन्होंने मुझे गाली दी और देखूंगा कि बीसीसीआई उनके खिलाफ एक्शन लेता है या नहीं। मैंने आपसे कहा था कि तिलक अब कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि वह अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं। लेकिन बीसीसीआई के पास प्रूफ है और वह एक्शन ले सकता है।'

शिवरामाकृष्णन पहले भी कर चुके खुलासे
शिवरामाकृष्णन ने हाल ही में कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने खुद के साथ हुए नस्लभेदी व्यवहारों का खुलासा किया था और कहा था कि इसी वजह से उनका करियर इतनी जल्दी खत्म हुआ था। उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था, लेकिन कहा था कि उन्हें अक्सर 'काला' या फिर किसी ऐसे शब्द से बुलाया जाता था, जिससे वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम से ज्यादा वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में मजा आता था, क्योंकि वहां उनके रंग का कोई मजाक नहीं उड़ाता था।

क्या कोई एक्शन लेगा बीसीसीआई?
बहरहाल अर्शदीप की इस टिप्पणी ने फिर से खेल में नस्लभेदी टिप्पणियों की पोल खोल दी है। फैंस के आरोपों और वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना है कि बीसीसीआई इस पर क्या एक्शन लेता है। इस सीजन कई बार नियमों का उल्लंघन हो चुका है और इसके बाद बीसीसीआई को सख्त नियम जारी करने पड़े थे। रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने से लेकर आरआर के मैनेजर का डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने तक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed