सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Kieron Pollard Fined By BCCI For Using Audible Obscenity During PBKS vs MI Clash IPL 2026

IPL 2026: मैच के दौरान गाली देना पड़ा भारी? मुंबई इंडियंस के कोच कीरोन पोलार्ड पर BCCI का बड़ा एक्शन; मिली सजा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 May 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण BCCI ने जुर्माना लगाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान पोलार्ड ने कथित तौर पर चौथे अंपायर के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया। दूसरी ओर मैदान पर मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Kieron Pollard Fined By BCCI For Using Audible Obscenity During PBKS vs MI Clash IPL 2026
कीरोन पोलार्ड - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

कीरोन पोलार्ड को आईपीएल आचार संहिता तोड़ने के मामले में सजा मिली है। बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया। यह मामला आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत दर्ज किया गया, जो मैच के दौरान 'सार्वजनिक रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल' से जुड़ा है।
Trending Videos

चौथे अंपायर से हुई बहस
घटना पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। बताया गया कि दूसरी पारी के 19वें ओवर में पोलार्ड ने चौथे अंपायर की ओर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आईपीएल के बयान में कहा गया, 'कीरोन पोलार्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी पंकज धर्माणी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पर मुंबई की शानदार जीत
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। हालांकि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने सीजन का अंत मजबूत तरीके से करने की कोशिश जारी रखी है। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे।

पंजाब की लगातार पांचवीं हार
दूसरी ओर पंजाब किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम की यह लगातार पांचवीं हार रही। पंजाब ने 200 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज उसे बचाने में नाकाम रहे। अब पंजाब के पास सिर्फ दो मैच बचे हैं और प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एक और हार टीम के लिए बाहर होने का खतरा पैदा कर सकती है। पंजाब को अब आरसीबी और लखनऊ से मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed