सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Selectors likely to meet next week to pick squads for India’s Test three ODIs against Afghanistan

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए आकिब नबी को मिल सकता है मौका, कब होगी BCCI चयन समिति की बैठक?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इसके लिए चयनकर्ताओं की बैठक अगले सप्ताह हो सकती है।

IND vs AFG: Selectors likely to meet next week to pick squads for India’s Test three ODIs against Afghanistan
आकिब नबी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति अगले सप्ताह बैठक कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, चयनकर्ता टीमों पर फैसला लेने के लिए अगले सप्ताह मिल सकते हैं। अभी यह तय नहीं है कि टीमों की घोषणा उसी दिन की जाएगी या आईपीएल 2026 के प्लेऑफ समाप्त होने के बाद टीम का एलान किया जाएगा।
Trending Videos

बुमराह को मिल सकता है आराम
माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। बैठक में गेंदबाजी समूह पर चर्चा अहम होगी। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी और पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत की होगी छुट्टी?
वनडे टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना काफी कम है। दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर चर्चा हो सकती है। ऋषभ पंत का आईपीएल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में संजू सैमसन या ईशान किशन में किसी एक को मौका मिल सकता है। स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका को लेकर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के बीच मुकाबला है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे 14, 17 और 20 जून को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे।

अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ ही खेला था। भारतीय टीम उस टेस्ट में विजयी रही थी। दोनों देशों के बीच अब तक चार वनडे मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम तीन बार विजयी रही है, जबकि एक मैच का टाई रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed