{"_id":"6a06c610ccf8bbd3aa001b97","slug":"preity-zinta-ricky-ponting-s-intense-chat-goes-viral-as-punjab-kings-playoff-hopes-take-massive-hit-ipl-2026-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: लगातार पांच हार के बाद पोंटिंग से लंबी चर्चा करती दिखीं प्रीति जिंटा; कोच ने क्यों लगाई टीम को फटकार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: लगातार पांच हार के बाद पोंटिंग से लंबी चर्चा करती दिखीं प्रीति जिंटा; कोच ने क्यों लगाई टीम को फटकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 May 2026 12:36 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली लगातार पांचवीं हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। मैच के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के बीच हुई गंभीर बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मुंबई ने तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को छह विकेट से हराया। अब पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग और प्रीति जिंटा
- फोटो : BCCI/IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लिए आईपीएल 2026 का सफर अब बेहद कठिन होता जा रहा है। आईपीएल 2026 में शुरुआती सात मुकाबलों में अजेय रहने वाली पंजाब की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में फंस गई है। टीम को मुंबई के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार पांचवीं हार रही। इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग दूसरे नतीजों पर निर्भर हो गई हैं। मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के बीच लंबी और गंभीर चर्चा देखने को मिली। दोनों की बातचीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लगातार पांच हार के बाद पंजाब के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने भी टीम को फटकार लगाई है।
Trending Videos
ब्रैड हैडिन
- फोटो : ANI
हैडिन ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी
हैडिन ने खिलाड़ियों को साफ चेतावनी दी है कि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। ब्रैड हैडिन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमारे पास अभी दो मैच बाकी हैं और अच्छी बात यह है कि किस्मत अब भी हमारे हाथ में है। लेकिन अब कल जैसा कुछ नहीं है। अब किसी और बात की चर्चा नहीं होगी। हमें अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। बात इतनी ही सीधी है। जिस तरह हमने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी और अब जहां खड़े हैं, उससे हम भी उतने ही निराश हैं जितने आप लोग हैं। अब हमें अगले दो मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा ताकि फाइनल खेलने का मौका मिल सके।'
'दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी टीम'
उन्होंने माना कि टीम दबाव वाले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। हैडिन ने कहा, 'आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जहां हर समय दबाव रहता है, खासकर इस चरण में। बड़े मौकों और दबाव को संभालना जरूरी होता है। लेकिन पिछली कुछ हार में हम दबाव को सही तरीके से नहीं संभाल पाए। जरूरत के समय हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल सके, जो निराशाजनक है।'

पंजाब टीम
- फोटो : BCCI/IPL
'बाहरी आलोचना पर ध्यान नहीं'
सोशल मीडिया और बाहरी आलोचना पर हैडिन ने कहा कि टीम फिलहाल सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा है। मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, इसलिए वहां क्या चल रहा है, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन टीम के अंदर हमारा फोकस सिर्फ मैच जीतने पर है। बाहरी शोर प्रोफेशनल खेल का हिस्सा होता है। खिलाड़ियों को मैदान के बाहर की चीजों को भी संभालना पड़ता है और सही मानसिक स्थिति में खेलना जरूरी होता है।'
प्रभसिमरन ने दिलाई तेज शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य ने 27 रन बनाए। दोनों ने पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाई। बाद में कूपर कोनोली के साथ भी महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिससे टीम ने 20 ओवर में 200/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और पंजाब की पारी को पूरी तरह खुलकर नहीं बढ़ने दिया।

पंजाब किंग्स
- फोटो : IANS
तिलक वर्मा ने पलटा मैच
201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को रायन रिकेल्टन ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 48 रन ठोक दिए। हालांकि पंजाब ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया। तिलक ने नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पहले शेरफेन रदरफोर्ड के साथ साझेदारी की और फिर विल जैक्स के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया।
चहल और अर्शदीप की मेहनत गई बेकार
अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती दो ओवरों में सिर्फ आठ रन दिए। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी रोहित शर्मा का विकेट लेकर मैच में रोमांच पैदा किया। लेकिन दूसरे गेंदबाज दबाव नहीं बना सके, जिसका फायदा मुंबई के बल्लेबाजों ने उठाया। अब पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।