{"_id":"6a06982a90c2ce2e2e0a7c09","slug":"ipl-2026-playoff-scenario-how-punjab-slipped-from-strong-contenders-to-elimination-danger-opportunity-csk-rr-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Playoff Scenario: अर्श से फर्श पर कैसे गिरी पंजाब की टीम? मंडरा रहा बाहर होने का खतरा; CSK-RR के पास बड़ा मौका","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Playoff Scenario: अर्श से फर्श पर कैसे गिरी पंजाब की टीम? मंडरा रहा बाहर होने का खतरा; CSK-RR के पास बड़ा मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 May 2026 09:21 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में एक समय प्लेऑफ की मजबूत दावेदार नजर आ रही पंजाब किंग्स की स्थिति अब मुश्किल होती दिख रही है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पंजाब के पास अभी भी क्वालिफाई करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने बाकी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी और दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए यह बड़ा मौका बन गया है। दोनों टीमें लगातार जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दो टीमें, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब बाकी आठ टीमों के बीच टॉप-चार के लिए जबरदस्त जंग चल रही है। कुछ टीमें जीत के साथ अपना टिकट पक्का कर सकती हैं, जबकि कुछ को दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट (NRR) का सहारा चाहिए होगा।
Trending Videos
आईपीएल 2026
- फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका का हाल
मुंबई इंडियंस के 12 मुकाबलों में अब आठ पॉइंट्स हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। एमआई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 12 मुकाबलों में 16 पॉइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, इतने ही मुकाबलों में 16 पॉइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) दूसरे स्थान पर मौजूद है। आरसीबी का नेट रन रेट जीटी से बेहतर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
लगातार पांचवीं हार के बावजूद पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर कायम है। हालांकि, पीबीकेएस के लिए प्लेऑफ की राह अब थोड़ी मुश्किल हो गई है। पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 13 पॉइंट्स हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मुकाबलों में 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के भी 11 मुकाबलों में 12 पॉइंट्स हैं और टीम छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स नौ पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। अब जानते हैं कि किस टीम का समीकरण क्या है...
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

| टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +1.053 |
| गुजरात टाइटंस | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +0.551 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.331 |
| पंजाब किंग्स | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.355 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.185 |
| राजस्थान रॉयल्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.082 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.993 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 4 | 6 | 1 | 9 | -0.198 |
| मुंबई इंडियंस (बाहर) | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.504 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.907 |
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीबी टीम
- फोटो : ANI
सबसे मजबूत स्थिति में आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 16 अंकों और शानदार 1.053 नेट रन रेट के साथ टेबल में सबसे मजबूत स्थिति में है। टीम के दो मैच बाकी हैं, पहला पंजाब किंग्स और दूसरा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ। अगर आरसीबी दोनों मैच जीत लेती है, तो वह सिर्फ प्लेऑफ ही नहीं बल्कि टॉप-2 भी लगभग पक्का कर लेगी। एक जीत भी उन्हें काफी हद तक सुरक्षित बना देगी। खासतौर पर अगर आरसीबी की टीम पंजाब को हराती है, तो 18 अंक के साथ क्वालिफाई करना तय माना जाएगा। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका बेहतरीन नेट रन रेट है।
बाकी बचे मुकाबले

| RCB vs | PBKS (17 मई), SRH (22 मई) |
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस भी मजबूत दावेदार
गुजरात टाइटंस भी 16 अंकों पर है और उनके पास 20 अंक तक पहुंचने का मौका है। टीम के मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से हैं। अगर गुजरात दोनों मैच जीतती है तो टॉप-2 तय हो जाएगा। अगर टीम 18 अंकों पर खत्म करती है, तो वह कम से कम सीएसके को हराना चाहेगी ताकि उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाए। लेकिन अगर वह केकेआर को हरा दे और सीएसके से हार जाए, तो फिर उसे दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं, अगर टीम अपने आखिरी दोनों मुकाबले हार जाती है और सिर्फ 16 अंकों पर रुकती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना पूरी तरह दूसरे परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर होगा।

| GT vs | KKR (16 मई), CSK (21 मई) |
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
सनराइजर्स के लिए हर मैच अहम
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं और उन्हें सीएसके और आरसीबी से भिड़ना है। दोनों मैच जीतने पर सनराइजर्स हैदराबाद सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर टीम सिर्फ एक मैच जीतती है, तो सीएसके के खिलाफ जीत ज्यादा जरूरी होगी। अगर हैदराबाद सीएसके से हारती है, तो आरसीबी के खिलाफ आखिरी मैच करो या मरो जैसा बन जाएगा।

| SRH vs | CSK (18 मई), RCB (22 मई) |