सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Tilak Varma And Shardul Thakur Deserve Credit For Mumbai Indians’ Win: Jasprit Bumrah

IPL 2026: आईपीएल में कप्तानी डेब्यू पर ही बुमराह को मिली जीत, इन दो खिलाड़ियों को दिया कामयाबी का श्रेय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली अहम जीत का श्रेय तिलक वर्मा और शार्दुल ठाकुर को दिया। बुमराह ने कहा कि शार्दुल की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया, जबकि तिलक वर्मा ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। मुंबई ने पंजाब को हराया पर पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Tilak Varma And Shardul Thakur Deserve Credit For Mumbai Indians’ Win: Jasprit Bumrah
तिलक वर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हराया। इस सीजन की चौथी जीत का श्रेय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा और शार्दुल ठाकुर को दिया है। तिलक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। तिलक ने अपनी इस पारी के दौरान छह चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 39 रन देकर चार विकेट निकाले। जीत के बाद कप्तान बुमराह ने तिलक की बल्लेबाजी और शार्दुल के स्पेल को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया।
Trending Videos

जीत के बाद क्या बोले बुमराह
जीत के बाद बुमराह ने कहा, 'मुझे लगता है कि तिलक की पारी और शार्दुल ने जिस तरह से गेंदबाजी की, दोनों को बराबर श्रेय मिलना चाहिए। जिस तरह से तिलक ने अपना धैर्य बनाए रखा। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे और कुछ खिलाड़ी योगदान नहीं दे सके, लेकिन इसके बावजूद तिलक ने अपनी शेप और विश्वास को बनाए रखा और मैच को खत्म किया। विल जैक्स ने भले ही छोटा सा योगदान दिया, लेकिन इस तरह की पारी टी20 क्रिकेट मैच में काफी असर छोड़ती है। टीम के प्रदर्शन से खुश हूं और हर किसी ने योगदान दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Tilak Varma And Shardul Thakur Deserve Credit For Mumbai Indians’ Win: Jasprit Bumrah
मुंबई की टीम - फोटो : IANS
'अब सिर्फ वनडे में कप्तानी बची है'
आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने को लेकर बुमराह ने कहा, 'हां, बतौर कप्तान यह पहला मैच था। मैंने जैसा कहा, मैंने एक टेस्ट मैच में कप्तानी की है। मैंने टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की है। अब सिर्फ वनडे क्रिकेट का गेम बचा है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा (हंसते हुए), लेकिन मजाक छोड़िए। सच में बहुत खुश हूं। मैंने कप्तानी का खूब आनंद लिया। मौसम और ग्राउंड अच्छा था।'

'अंत के ओवरों में गेंदबाजी करना मुश्किल'
बुमराह ने माना कि अंत के ओवरों में अब गेंदबाजी करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'यह क्रिकेट का अच्छा मैच था। दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। अच्छी शुरुआत के बाद हमने सच में वापसी की। आखिर में थोड़ी सी चूक हुई जब हमने कुछ कैच छोड़े, लेकिन मुझे लगता है कि अब आखिर में गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल हो गया है। हां, हमने प्लान किया था कि हम धीमी गति की गेंदों और स्टंप्स की लाइन में गेंदबाजी करेंगे। हमने पिछले मैच में भी जो देखा और गेम को समझा कि अपनी लेंथ बनाए रखना ही जरूरी है, क्योंकि अगर आप बहुत शॉर्ट या बहुत फुल गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं, तो ऊंचाई की वजह से बॉल बस उड़ जा रही थी। गेंदबाजों ने प्लान को शानदार तरीके से अमल किया, जिसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed