सब्सक्राइब करें

ENGvWI: हार से सबक लेने को तैयार नहीं इंग्लैंड, दूसरे टेस्ट में भी दोहरा सकता है 'महाभूल'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 14 Jul 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
ENGvWI: Stuart Broad Not A Certainty For The Second Test
स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के क्रिकेट कोच क्रिस सिल्वरवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी की गारंटी देने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि चयन के विकल्प खुले हैं। ब्रॉड को श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं दी गई थी, जिसे मेहमान टीम ने रविवार को साउथैम्पटन में जीत लिया।

Trending Videos
ENGvWI: Stuart Broad Not A Certainty For The Second Test
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इस तेज गेंदबाज ने मैच के दौरान साक्षात्कार देते हुए कहा था कि वह हताश, निराश और नाराज हैं। दूसरा टेस्ट मैनचेस्टर में गुरुवार से शुरू होगा और इंग्लैंड अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करते हुए ब्रॉड को मौका दे सकता है जो 485 विकेट के साथ देश के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। सिल्वरवुड ने हालांकि कोई भी प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvWI: Stuart Broad Not A Certainty For The Second Test

यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रॉड को मौका दिए जाने की संभावना है, सिल्वरवुड ने कहा, 'इस टीम में कुद भी तय नहीं है, जैसा कि हमने देखा और लोग अपने स्थान के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। सभी पर विचार किया जाएगा।'

ENGvWI: Stuart Broad Not A Certainty For The Second Test
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को शामिल किया था। वुड दो पारियों में सिर्फ दो विकेट चटका पाए और अगर ब्रॉड की टीम में वापसी होती है तो उन्हें बाहर होना पड़ सकता है, इसके अलावा इंग्लैंड एंडरसन को आसान भी दे सकता है जो पिछले साल चोटिल हो गए थे और टीम प्रबंधन शायद उन्हें लगातार तीन मैच खिलाने का जोखिम नहीं ले।

विज्ञापन
ENGvWI: Stuart Broad Not A Certainty For The Second Test
- फोटो : सोशल मीडिया

तीसरा टेस्ट 24 जुलाई से खेला जाएगा। सिल्वरवुड ने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों को जकड़न की समस्या है, जैसे आप कल्पना कर सकते हो। मैं उनसे मिला चुका हूं और वे ठीक लग रहे हैं। संभवत: कल ट्रेनिंग के बाद तस्वीर अधिक साफ होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed