फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: क्या पूरा होगा दक्षिण अफ्रीका को घर में हराने का सपना, टीम इंडिया की चिंता बढ़ाती हैं ये पांच बातें

Sun, 19 Jun 2022 12:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 12:24 PM IST
सार

बेंगलुरु में आखिरी टी20 मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन भारत के लिए यह आसान नहीं होगा। चिन्नास्वामी के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार है। 
 

विज्ञापन
Five major concerns indian team have before fifth T20 against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत में कभी टी20 सीरीज न हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच अफ्रीकी टीम ने जीते थे और सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए बाकी दोनों मैच जीते। अब टीम इंडिया लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन यह आसान नहीं होगा। 


भारतीय जमीन पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार है और अब तक यहां कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है। बेंगलुरु में भी अफ्रीकी टीम भारत पर हावी रही है। इसके अलावा भी टीम इंडिया में कुछ कमजोरियां हैं, जो सीरीज जीतने का सपना तोड़ सकती हैं। यहां हम इन्हीं कमजोर पहलुओं पर बात कर रहे हैं। 

1. ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का खराब प्रदर्शन

Five major concerns indian team have before fifth T20 against South Africa
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की मौजूदा टीम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। पंत को टीम का कप्तान भी बनाया गया है, जबकि अय्यर विराट कोहली की जगह पर खेल रहे हैं और सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहती है, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अब तक आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अय्यर ने चार मैचों में 23.50 के औसत और 125.33 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए हैं। वहीं, ऋषभ पंत ने चार पारियों में 14.25 के औसत और 105.56 के स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए हैं। अगर इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला पांचवें मैच में भी नहीं चलता है तो भारत को हार का सामना करना पड़ सकता है। 

2. भारत में दक्षिण अफ्रीका का शानदार रिकॉर्ड

Five major concerns indian team have before fifth T20 against South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जमीन पर टी20 में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत से टी20 सीरीज में सिर्फ एक मुकाबला हारी थी। मौजूदा सीरीज में दो हार के बावजूद अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड शानदार है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ तीन टी20 सीरीज में अब तक आठ मैच खेले हैं और पांच में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक और डुसेन जैसे बल्लेबाज अपने दम पर मैच जिताने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. गेंदबाज हार्दिक की कमी

Five major concerns indian team have before fifth T20 against South Africa
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्ले के साथ अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिखी है। आईपीएल में भले ही हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुपरहिट रहे थे, लेकिन इस सीरीज में ऐसा नहीं हुआ है। वो अब तक कोई विकेट नहीं ले पाए हैं और 12.20 के इकोनॉमी रेट के साथ सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हार्दिक ने पिछला विकेट लगभग एक साल पहले लिया था। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने विकेट चटकाया था। 2020 से हार्दिक ने 11 पारियों में गेंदबाजी की है और आठ बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जरूरत पड़ने पर हार्दिक को गेंदबाजी दी जा सकती है, लेकिन उनका प्रदर्शन खराब रहने पर भारत को हार का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

4. बेंगलुरु में डिकॉक का रिकॉर्ड शानदार

Five major concerns indian team have before fifth T20 against South Africa
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंडन डिकॉक का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार है। उन्होंने यहां टी20 में 11 पारियां खेली हैं और 46.30 के शानदार औसत से 463 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 147.45 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं। डिकॉक ने इस सीरीज में दो मैच खेले हैं और सिर्फ 36 रन बना पाए हैं, लेकिन बेंगलुरु में डिकॉक अपनी लय में लौट सकते हैं। अगर वो बड़ी पारी खेलते हैं तो भारत का सीरीज जीतने का सपना टूट सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed