फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर को सताने लगा है डर, कहीं बेटियां न पूछ ले 'रेप' शब्द का अर्थ

Tue, 29 May 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir scared to explain rape word to his daughters
गौतम गंभीर

पाकिस्तान के साथ आपसी संबंधों की बात हो या आतंकवाद का मुद्दा हो टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर हमेशा ऐसे मामलों में एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में गंभीर ने अब देश में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और बढ़ते अपराध के बारे में अपनी चिंता जाहिर की है।



महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स में लिखे अपने स्तम्भ में गंभीर ने कहा, 'मुझे कई बार बहुत डर लगता है कि कहीं मेरी बेटियां मुझसे रेप शब्द का अर्थ न पूछ ले।' गंभीर ने कहा कि रेप शब्द का मतलब उन्हें पहली बार फिल्म 'इंसाफ के तराजू' से समझ आया था।

साल 1980 में आई यह फिल्म दो बहनों पर आधारित थी। उस वक्त गौतम गंभीर की उम्र महज 14 साल थी। इस फिल्म में फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने रेपिस्ट की भूमिका अदा की थी। गंभीर ने आगे कहा, 'आज बच्चों के साथ रेप की वारदातों की खबरें रोज सुनने और देखने को मिलती हैं। कई बार तो मुझे डर लगता है कि मेरी दोनों बेटियां कहीं इस शब्द का अर्थ न पूछने लगें।'

gautam gambhir scared to explain rape word to his daughters
पत्नी और बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर

बता दें कि गंभीर की दो बेटियां हैं। एक की उम्र चार साल तो दूसरी 11 साल की है। दो बेटियों का पिता होने पर मुझे खुशी और गर्व है, लेकिन कई बार मैं चिंतित भी होता हूं। गंभीर ने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में बताया जाता है, लेकिन जिस तरह से महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ ऊपर जा रहा है, मुझे बहुत डर लगता है।

गंभीर ने अपने इस स्तम्भ में नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े भी रखे जो साफ दिखाते हैं कि देश में किस तरह से ये अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 10 साल में बच्चों के प्रति होने वाले यौन अपराधों में 336 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गंभीर ने अपने इस लेख में निठारी, इंदौर, कठुआ ओर उन्नाव में होने वाले अपराधों का भी जिक्र किया। गंभीर का कहना है कि एक रेपिस्ट देश के लिए आतंकवादी से ज्यादा खतरनाक है।

टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने केंद्र सरकार के उस अध्यादेश पर भी सवाल उठाए, जिसमें 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। गंभीर ने कहा कि रेप करने वाले किसी भी अपराधी की सजा उम्र के आधार पर क्यों तय की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed