सब्सक्राइब करें

क्रिकेट जगत में 66 साल बाद इस टीम ने लिखा इतिहास, बुमराह बने गवाह

टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gujrat and Mumbai reached in ranji trophy Final Bumrah and prithvi shaw shine
क्रिकेट - फोटो : getty
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात अपने 66 साल के रणजी इतिहास में दूसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। जहां उसका मुकाबला 41 बार की चैंपियन मुंबई से होगा। बुमराह ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए झारखंड के पहली बार फाइनल में पहुंचने के सपने को चकनाचूर कर दिया।

Trending Videos

क्रिकेट जगत में 66 साल बाद इस टीम ने लिखा इतिहास, बुमराह बने गवाह

Gujrat and Mumbai reached in ranji trophy Final Bumrah and prithvi shaw shine
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
गुजरात अपने 66 साल के रणजी इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले गुजरात 1950-51 के रणजी सीजन में फाइनल में पहुंची थी जहां उसका मुकाबला होलकर्स टीम से हुआ था। पार्थिव पटेल की कप्तानी में खेल रही गुजरात ने इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट जगत में 66 साल बाद इस टीम ने लिखा इतिहास, बुमराह बने गवाह

Gujrat and Mumbai reached in ranji trophy Final Bumrah and prithvi shaw shine
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
बुमराह ने 29 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। धोनी की मेंटोरशिप में खेल रही झारखंड की टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर ढेर हो गई।  पहली पारी में झारखंड ने गुजरात के 390 रन के जवाब में 408 रन बनाकर 18 रन की लीड हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में झारखंड अपना करिश्मा नहीं दोहरा सकी। दूसरी पारी में झारखंड को जीत के लिए 235 रन बनाने थे लेकिन उनकी पारी मजह 111 रन पर ढह गई। 

क्रिकेट जगत में 66 साल बाद इस टीम ने लिखा इतिहास, बुमराह बने गवाह

Gujrat and Mumbai reached in ranji trophy Final Bumrah and prithvi shaw shine
पृथ्वी शॉ
वहीं मुंबई और तमिलनाडू के बीच खेले गए अन्य सेमीफाइन मुकाबले में मुंबई ने अपना पदार्पण मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत(120) 251 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और रिकॉर्ड 45वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की कर ली। 

विज्ञापन

क्रिकेट जगत में 66 साल बाद इस टीम ने लिखा इतिहास, बुमराह बने गवाह

Gujrat and Mumbai reached in ranji trophy Final Bumrah and prithvi shaw shine
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा। जहां मुंबई 42 वीं बार खिताब पर कब्जा करने की कोशिश करेगी।  मुंबई की ओर से डेब्युटेंट पृथ्वी शॉ ने प्रारंभिक बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों पर 120 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 13 चौके औ 1 छक्का जड़ा। जीत के बेहद करीब पहुंचने के बाद वह 241 के स्कोर पर श्रीनिवास की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले आदित्य तारे और सिद्धेश लाड ने मुंबई को आसानी से जीत दिला दी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed