सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Dhoni: रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं धोनी, ये पांच तो शायद ही टूटे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Dhoni: These five records of MS Dhoni might NEVER be broken 
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। यूं ही नहीं 'माही' की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। उनके 40वें जन्मदिन पर आइए हम आपको बताते हैं धोनी के वो पांच रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद मुश्किल हो...!


 

Trending Videos
Happy Birthday Dhoni: These five records of MS Dhoni might NEVER be broken 
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Dhoni: These five records of MS Dhoni might NEVER be broken 
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड

एमएस धोनी की विकेटकीपिंग का कायल तो हर कोई रहा है। विकेटकीपिंग में बिजली की गति से स्टंप करने की कला शायद ही कोई धोनी से बेहतर जानता हो। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
 

Happy Birthday Dhoni: These five records of MS Dhoni might NEVER be broken 
MS Dhoni

सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाया शतक

एमएस धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था।

विज्ञापन
Happy Birthday Dhoni: These five records of MS Dhoni might NEVER be broken 
एमएस धोनी

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed