{"_id":"60216fc88ebc3e27e9722b8c","slug":"harbhajan-singh-reveals-the-reason-why-he-did-not-take-part-for-csk-in-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2021 के लिए जोश में भज्जी, बताया- पिछले सीजन में क्यों नहीं खेले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021 के लिए जोश में भज्जी, बताया- पिछले सीजन में क्यों नहीं खेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह आईपीएल 2021 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भज्जी आईपीएल का 14वां सीजन किस टीमकी तरफ से खेलेंगे यह तो 18 फरवरी को पता चलेगा, क्योंकि इस दिन खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।
2 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, भज्जी ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। बता दें कि पिछले सीजन में भज्जी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने किसी वजह से नहीं खेल पाए थे। इस साल की नीलामी से पहले सीएसके ने भज्जी सहित छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
3 of 4
क्रिकेटर हरभजन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरभजन ने क्रिकबज के बातचीत में बताया है कि उन्होंने क्यों नहीं खेला था आईपीएल 2020 और इसके पीछे की वजह क्या थी। इस दौरान भज्जी ने कहा, 'कोरोना महामारी के कारण मुझे अपने परिवार की चिंता थी, इसलिए मैंने पिछला सीजन खेलने से इनकार कर दिया था। मुझे लगता है कि मेरा यह फैसला सही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
इस अनुभवी गेंदबाज ने आगे कहा, 'मैं इस साल (आईपीएल 2021) में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इसके लिए जमकर मेहनत भी कर रहा हूं। मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है।' बता दें कि आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 863 अनकैप्ड जबकि 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।