{"_id":"5e023e2b8ebc3e881b4c3349","slug":"harbhajan-singh-unhappy-with-exclusion-of-surya-kumar-yadav-from-indian-squad-selection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन ने टीम चयन पर उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को लेकर पूछा-उसने क्या गलत किया है?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन ने टीम चयन पर उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को लेकर पूछा-उसने क्या गलत किया है?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य कुमार यादव
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बदलाव के रूप में शमी और रोहित को आराम दिया गया है वहीं शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बुमराह और धवन को जगह दी गई है। वहीं गेंदबाज दीपक चाहर चोट की वजह से चार महीनों के लिए बाहर हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
harbhajan singh
एक बार फिर से टीम में धोनी को जगह नहीं मिली है, वहीं कुछ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद उन्हें मिले मौके पर सवाल उठने लगे हैं। अब टीम चयन को लेकर स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरभजन सिंह
हरभजन ने सूर्यकुमार यादव को मौका नहीं देने पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्विटर पर सूर्यकुमार को टैग करते हुए लिखा, 'मैं सोचता रहता हूं कि सूर्यकुमार यादव ने क्या गलत किया है। दूसरे क्रिकेटरों की तरह रन बनाने के अलावा टीम इंडिया, इंडिया ए, इंडिया बी के लिए सिलेक्शन, अलग-अलग क्रिकेटरों के लिए अलग नियम क्यों?'
I keep wondering what’s wrong @surya_14kumar hv done ? Apart from scoring runs like others who keep getting picked for Team india india/A india /B why different rules for different players ???
बता दें कि 29 वर्षीय सूर्यकुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टूर मैचों और 3 वनडे मैचों के लिए इंडिया 'ए' टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सुर्यकुमार
सूर्यकुमार ने 73 प्रथम श्रेणी मैचों में 43.53 की औसत से कुल 4920 रन बनाए हैं, साथ ही 24 विकेट भी लिए हैं। उनके नाम 149 टी-20 मैचों में 3012 रन हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 85 मैचों में अब तक 7 अर्धशतकों की मदद से कुल 1548 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।