{"_id":"688c80bdf8c5c45a77049e34","slug":"i-did-not-cheat-yuzvendra-chahal-broke-silence-on-divorce-from-dhanashree-said-i-had-thoughts-of-suicide-2025-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chahal-Dhanashree: 'मैंने धोखा नहीं दिया', धनश्री से तलाक पर चहल का बयान, 'शुगर डैडी' वाली टी-शर्ट का खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal-Dhanashree: 'मैंने धोखा नहीं दिया', धनश्री से तलाक पर चहल का बयान, 'शुगर डैडी' वाली टी-शर्ट का खोला राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:24 PM IST
सार
उन्होंने कहा, 'तलाक के बाद मुझे धोखेबाज कहा गया। लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं बेहद वफादार रहा हूं। शायद मैं दूसरों से ज्यादा वफादार हूं। अपने प्रियजनों के लिए मैंने हमेशा दिल से सोचा है।'
विज्ञापन
1 of 5
चहल और धनश्री
- फोटो : ANI/@aaraynsh Twitter video screen grab
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुल कर बात की है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और जिंदगी के इस उथल-पुथल भरे दौर में उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आए थे। चहल ने राज शामानी पॉडकास्ट पर अपने निजी जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की और कहा कि तलाक का फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि कुछ समय से इस पर विचार किया जा रहा था।
Trending Videos
2 of 5
युजवेंद्र चहल धनश्री
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
उन्होंने कहा, 'तलाक के बाद मुझे धोखेबाज कहा गया। लेकिन मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं बेहद वफादार रहा हूं। शायद मैं दूसरों से ज्यादा वफादार हूं। अपने प्रियजनों के लिए मैंने हमेशा दिल से सोचा है।' इस 34 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि तलाक के बाद वह भावनात्मक रूप से टूट चुके थे। चहल ने कहा, 'मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे। मैं अपनी ज़िंदगी से उब चुका था। मैं दिन में कई बार रोता था और बस दो घंटे सोता था। ऐसा 40 दिन से भी अधिक समय तक चला। मुझे घबराहट और अवसाद के दौरे पड़ते थे। सिर्फ मेरे करीबी लोग ही जानते थे कि मैं किस दौर से गुजर रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने यह भी बताया कि उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने पर विचार किया था क्योंकि मानसिक तनाव के कारण वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने तलाक के फैसले पर पहुंचने के संबंध में कहा कि दोनों पक्षों की बढ़ती व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं ने इसमें अहम भूमिका निभाई। चहल ने कहा, 'ऐसा कुछ समय से चल रहा था। हमने तय किया कि जब तक हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते, हम सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहेंगे। सोशल मीडिया पर हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते थे, लेकिन समस्याएं बढ़ती जा रही थी। एक रिश्ते में समझौते की ज़रूरत होती है। अगर दोनों लोग हमेशा व्यस्त रहते हैं, तो दूरी आना स्वाभाविक है।'
4 of 5
चहल की पूर्व पत्नी धनश्री
- फोटो : PTI/ANI/Instagram
चहल ने उस दौरान फैली अफवाहों का खंडन किया और कहा कि नकारात्मक विचारों ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ देखे जाते हैं, लोग उससे आपको जोड़ना शुरू कर देते हैं। मेरी दो बहनें हैं। मैं महिलाओं का सम्मान करना जानता हूंं।' इस लेग स्पिनर ने उस बात का भी जिक्र किया जब उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान 'अपना शुगर डैडी स्वयं बनें' लिखी टी-शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
5 of 5
चहल और धनश्री
- फोटो : PTI/ANI/Instagram
उन्होंने कहा, 'मैं कोई ड्रामा नहीं चाहता था, लेकिन दूसरी तरफ से कुछ हुआ। इसलिए मैंने टी-शर्ट के जरिए अपना संदेश दिया। मैंने किसी को गाली नहीं दी।' चहल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद तलाक के मामले को परिपक्वता और पारस्परिक सहमति से निपटाया गया। उन्होंने कहा, 'यदि दो लोगों के बीच कुछ होता है तो शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकाला जा सकता है।' चहल वर्तमान में नॉर्थम्पटनशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।