फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Photos: रोहित ने गुस्से में कार्तिक की गर्दन पकड़ी, मैच से पहले युवराज से मिले विराट

Wed, 21 Sep 2022 12:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:02 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Mohali Stadium
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कंगारू टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चार गेंद रहते चार विकेट से जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 208 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इतने बड़े लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया ने चार गेंद रहते 211 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम किया। 


इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक अपील नहीं कर रहे थे और गुस्से में कप्तान रोहित ने उनकी गर्दन पकड़ ली। वहीं, विराट कोहली मैच से पहले युवराज से मिले, लेकिन जब भारतीय गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे थे, तब कोहली गुस्से में उन्हें घूरते नजर आए। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND vs AUS 1st T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Mohali Stadium
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और कुछ बेहतरीन शॉट खेले। उन्होंने 25 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन अपर कट खेला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
IND vs AUS 1st T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Mohali Stadium
युवराज सिंह और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले विराट कोहली ने युवराज सिंह के साथ काफी बातचीत की। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट काफी बेहतर महसूस कर रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कोहली पूरी तरह फेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Mohali Stadium
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्टीव स्मिथ का मजाक बनाया। स्मिथ 35 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अंपायर ने पहले उन्हें आउट नहीं दिया था। रोहित के रिव्यू लेने के बाद स्मिथ आउट हुए। ऐसे में रोहित ने उनके मजे ले लिए।
विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 2022 Match Highlights Eye Catching Photos and Moments From Mohali Stadium
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दिनेश कार्तिक किसी भी नजदीकी मामले पर अपील नहीं कर रहे थे। इसका नुकसान भारत को उठाना पड़ा। उमेश यादव के एक ही ओवर में स्मिथ और मैक्सवेल आउट हुए, लेकिन दोनों के खिलाफ कार्तिक ने अपील नहीं की। ऐसे में अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया और रोहित के रिव्यू लेने पर भारत को दोनों विकेट मिले। इस बात पर रोहित दिनेश कार्तिक पर गुस्सा हो गए और उनका गला पकड़ लिया।  हालांकि, इस दौरान विकेट मिलने से दोनों खिलाड़ी बेहद खुश थे और कार्तिक ने इसे मजाक समझा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed