{"_id":"675e9444f5a48bbc710f6a82","slug":"ind-vs-aus-3rd-test-records-australia-400-plus-runs-in-brisbane-travis-steve-centuries-know-full-stats-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: घरेलू जमीन पर भारत के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 400+ रन, हेड-स्मिथ ने दिखाया दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: घरेलू जमीन पर भारत के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 400+ रन, हेड-स्मिथ ने दिखाया दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:03 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया हेड और स्मिथ की पारियों के दम पर मजबूत स्थिति में दिख रही है और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। 11 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू जमीन पर पिछली तीन सीरीज में खेले हैं और यह पहली बार हुआ है जब वह भारत के खिलाफ 400+ का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है।
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 400 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क सात रन और एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर नाबाद हैं। हेड और स्मिथ के पारियों के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की वापसी कराई और अब तक कुल पांच विकेट झटके हैं। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
2 of 8
ट्रेविस हेड
- फोटो : X
बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया हेड और स्मिथ की पारियों के दम पर मजबूत स्थिति में दिख रही है और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। 11 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू जमीन पर पिछली तीन सीरीज में खेले हैं और यह पहली बार हुआ है जब वह भारत के खिलाफ 400+ का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू जमीन पर उसका सर्वोच्च स्कोर 2015 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सात विकेट पर 572 रन रहा है। बुमराह ने हालांकि भारतीय टीम को वापसी कराई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत तीसरे दिन कितनी जल्दी ऑस्ट्रेलियाई पारी को ऑलआउट कर पाता है।
3 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बुमराह ने दिए थे शुरुआती झटके
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित हुआ था और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने पहले सत्र में तीन विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन था। शुरुआती सत्र में बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैक्सीवनी (9) को आउट किया, जबकि नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
स्टीव स्मिथ
- फोटो : अमर उजाला
हेड-स्मिथ की दमदार साझेदारी
पहले सत्र में तीन झटकों के बाद हेड और स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। एक वक्त 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया को ये दोनों मिलकर 300 के पार ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई। यह टेस्ट में दूसरी बार है जब दोनों ने भारत के खिलाफ 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। इतना ही नहीं, हेड और स्मिथ दोनों ही शतक लगाने में सफल रहे। सबसे पहले हेड ने शतक लगाया जो उनका भारत के खिलाफ लगातार दूसरा सैकड़ा है। वहीं, इसके कुछ देर बाद स्मिथ भी शतक लगाने में सफल रहे। 17 महीने में यह स्मिथ के बल्ले से निकला पहला और टेस्ट करियर का कुल 33वां शतक है।
विज्ञापन
5 of 8
बुमराह जश्न मनाते हुए
- फोटो : BCCI
बुमराह ने तोड़ी साझेदारी
भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा बार 200+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क की है। इन दोनों ने तीन बार ऐसा किया था। हेड और स्मिथ इस रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक कदम दूर हैं। इन दोनों के बीच इस साझेदारी को बुमराह ने तोड़ा। स्मिथ को बुमराह ने रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 101 रन की पारी में 12 चौके लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।