{"_id":"67344c4f7a3e5dbfd6047781","slug":"ind-vs-aus-ricky-ponting-justin-langer-out-of-commentary-in-perth-test-this-is-the-reason-ipl-2025-auction-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में कमेंट्री करते नहीं दिख सकते हैं पोंटिंग-लैंगर, यह है वजह; आईपीएल से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में कमेंट्री करते नहीं दिख सकते हैं पोंटिंग-लैंगर, यह है वजह; आईपीएल से जुड़ा है मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:20 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच लैंगर को आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और उनके साथी जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी के लिए प्रतिबद्धताओं के कारण कमेंट्री नहीं करते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द एज' के मुताबिक, वहां के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन पर नहीं दिखेंगे। आईपीएल के प्रति प्रतिबद्धताओं के कारण चैनल सेवन पर्थ टेस्ट के कुछ हिस्सों के लिए रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के बिना हो सकता है। इसके साथ ही इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी नुकसान हो सकता है। टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती मैच में एक महत्वपूर्ण बैकरूम कोच खो सकती है।
2 of 3
जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच लैंगर को आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ शामिल हो सकते हैं। विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। 'द एज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अगर (चैनल) सेवन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत के शक्तिशाली क्रिकेट अधिकारियों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा करने में कामयाब नहीं होता है तो पोंटिंग, लैंगर और ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच विटोरी पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम की जगह संभवत: जेद्दा में आईपीएल की मेगा नीलामी में पैडल थामते दिखाई पड़ेंगे।'
3 of 3
डेनिएल विटोरी
- फोटो : IPL/BCCI
सेवन का ऑस्ट्रेलिया में मैच के प्रसारण के लिए फॉक्सटेल के साथ सात साल का 1.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का करार है। इसके बावजूद कई लोगों को डर है कि वे पोंटिंग या लैंगर को पर्थ टेस्ट के अंतिम तीन कमेंट्री करते नहीं देख पाएंगे। पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था और तब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी। तब दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पोंटिंग पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन नीलामी में भाग लेने के लिए मैच छोड़कर रवाना हो गए थे, जबकि लैंगर मैच के अंत तक बने रहे। विटोरी ने पिछले साल पर्थ टेस्ट समाप्त होने के दो दिन बाद हुई नीलामी में भाग लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा किया था। 'द एज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बुधवार सुबह तक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया था कि विटोरी पूरे टेस्ट के दौरान टीम के साथ रहेंगे या नीलामी के लिए जल्दी रवाना होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।