{"_id":"6734441981ea2b3bac0bb59b","slug":"released-by-csk-ahead-of-ipl-2025-auction-deepak-chahar-wants-chennai-super-kings-and-rajasthan-royals-to-buy-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'अगर चेन्नई ने नहीं खरीदा तो यह टीम मेरे लिए बोली लगाए', दीपक चाहर को अब इस फ्रेंचाइजी से उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'अगर चेन्नई ने नहीं खरीदा तो यह टीम मेरे लिए बोली लगाए', दीपक चाहर को अब इस फ्रेंचाइजी से उम्मीद
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का मानना है कि उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उनके लिए बोली लगाएगी। चाहर काफी समय से सीएसके सेट-अप का हिस्सा रहे हैं, लेकिन वह पिछले दो सीजन से चोट से जूझते रहे हैं। इसी वजह से चाहर टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। उन्हें 2022 सीजन के लिए भी सीएसके ने रिटेन नहीं किया था और वह मेगा निलामी में उतरे थे। तब फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हाल ही में एक बातचीत में, चाहर ने एक बार फिर टीम के लिए खेलने की इच्छा व्यक्त की और बताया कि पावरप्ले के ओवरों में विकेट लेने की उनकी आदत क्रिकेट के मौजूदा समय में किसी भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
2 of 4
दीपक चाहर
- फोटो : IPL/BCCI
चाहर का मानना है कि उनका पिछला रिकॉर्ड सीएसके को एक बार फिर उनके लिए बोली लगाने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'पिछली मेगा नीलामी में भी उन्होंने मुझे रिटेन नहीं किया था। लेकिन वे मेरे लिए बोली में उतरे और मुझे वापस खरीद लिया। मुझे नहीं पता कि इस साल क्या होगा, लेकिन मुझे पता है कि मेरे कौशल को अब अधिक महत्व दिया जाएगा क्योंकि पावरप्ले में लगभग 90-100 रन बन रहे हैं और यही कारण है कि टीमें 200 से ज्यादा रन बना रही हैं। मैंने साबित कर दिया है कि पावरप्ले में रन सीमित करने में मैं कितना मूल्यवान हो सकता हूं।'
3 of 4
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
चाहर ने कहा कि अगर वह अपने करियर में फिर से सीएसके के लिए नहीं खेलते हैं, तो वह चाहेंगे कि राजस्थान रॉयल्स नीलामी में उनके लिए बोली लगाए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सीएसके की टीम फिर से मेरे लिए बोली लगाएगी। मैं एक बार फिर पीली जर्सी पहनना चाहूंगा और अगर सीएसके बोली नहीं लगाती हो तो फिर राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए बोली लगाए।' सीएसके ने नीलामी से पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना और एमएस धोनी को रिटेन किया। सीएसके के पास एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड बचा है। वह किसी कैप्ड खिलाड़ी को ऑक्शन से शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपक चाहर
- फोटो : IPL/BCCI
दीपक चाहर ने अब तक भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 81 मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 16 विकेट, टी20 में 31 विकेट और आईपीएल में 77 विकेट हैं। भारत के लिए टी20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सात रन देकर छह विकेट है और वनडे में 27 रन देकर तीन विकेट है। आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 13 रन देकर चार विकेट है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।