फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champions Trophy: भारत या पाकिस्तान के नाम वापस लेने पर आईसीसी को हो सकता है करोड़ों का नुकसान, देखें रिपोर्ट

Wed, 13 Nov 2024 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

अगर यह स्थिति बनती है कि भारत या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं लेने का फैसला करते हैं, तो यह आईसीसी के लिए बुरी खबर होगी। पढ़ें ये रिपोर्ट...

विज्ञापन
Champions Trophy: ICC may suffer loss of crore rupees if India or Pakistan withdraw their names, see report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के भारत द्वारा लिए गए निर्णय ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारत के फैसले से अवगत करा दिया है। इससे पहले भारत ने अपने मैचों के लिए एक 'हाइब्रिड' मॉडल का सुझाव दिया था। एशिया कप 2023 की तरह भारत अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलता, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में होते, लेकिन इसे पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान विकल्पों की खोज कर रहा है जिसमें भारत के बिना टूर्नामेंट की मेजबानी करना या मेजबानी छीने जाने पर इसका बहिष्कार करना शामिल है।
Champions Trophy: ICC may suffer loss of crore rupees if India or Pakistan withdraw their names, see report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
अगर यह स्थिति बनती है कि भारत या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं लेने का फैसला करते हैं, तो यह आईसीसी के लिए बुरी खबर होगी। आईसीसी पहले ही 2027 तक प्रसारण अधिकार हासिल कर चुका है जो 3.2 अरब डॉलर है और अन्य साधनों से एक अरब डॉलर अतिरिक्त मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी अनुपस्थिति दर्शकों की संख्या के साथ-साथ प्रतियोगिता की लोकप्रियता के लिए एक बड़ा झटका होगी।
Champions Trophy: ICC may suffer loss of crore rupees if India or Pakistan withdraw their names, see report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
भारत आईसीसी के लिए सबसे ज्यादा राजस्व जुटाने वाला देश बना हुआ है, लेकिन पाकिस्तान की अनुपस्थिति भी इससे परेशानी का सबब बन सकती है। आईसीसी कार्यक्रम के मुताबिक, भारत 2024 और 2031 के बीच चार आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा। इनमें 2025 में महिला विश्व कप, 2026 में टी20 विश्व कप, 2029 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप शामिल है। अगर पाकिस्तान भारत के चैंपियंस ट्रॉफी से इनकार करने के बदले के रूप में आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला करता है, तो यह टूर्नामेंट के दर्शकों की संख्या के लिए बड़ा झटका होगा और इससे आईसीसी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Champions Trophy: ICC may suffer loss of crore rupees if India or Pakistan withdraw their names, see report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
दोनों टीमों ने राजनीतिक तनाव के कारण एक दशक से अधिक समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है और दोनों टीमों का सामना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान ही होता है। यह इन दोनों के बीच मैच की लोकप्रियता को भारी बढ़ावा देता है और दर्शकों की संख्या इसे क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक स्पष्ट पसंदीदा बनाती है। क्रिकेट पाकिस्तान ने अपने एक बयान में आईसीसी को दलील देते हुए कहा था, 'भारत-पाकिस्तान के मैच को 2023 विश्व कप के दौरान रिकॉर्ड तोड़ 173 मिलियन भारतीय टीवी दर्शकों और 225 मिलियन डिजिटल दर्शकों ने देखा था।' ऐसे में किसी एक देश के वापस हटने से बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Champions Trophy: ICC may suffer loss of crore rupees if India or Pakistan withdraw their names, see report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
यहां तक कि अगर पाकिस्तान 'हाइब्रिड' मॉडल पर सहमत हो जाता है, तो टूर्नामेंट के लिए आवंटित धन की भी समस्या हो सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के लिए सात करोड़ डॉलर आवंटित किए गए हैं, जबकि आईसीसी ने इसके लिए केवल 45 लाख डॉलर अतिरिक्त खर्च के तौर पर रखे हैं। इस स्थिति में, अगर पाकिस्तान भारत के मैचों को दुबई में स्थानांतरित करने के लिए सहमत हो जाता है, तो इससे टीमों के लिए यात्रा के समय के साथ-साथ अधिक खर्च भी जुड़ जाएगा। आईसीसी योजनाओं में बदलाव की स्थिति में अपना बजट बढ़ा सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति भारत और पाकिस्तान समेत सभी टीमों के लिए लॉजिस्टिक संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed