{"_id":"66f39d4c8cf65042ae086402","slug":"ind-vs-ban-forgive-me-former-pakistan-cricketer-basit-ali-take-on-debate-of-dhoni-vs-pant-best-in-test-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'मुझे माफ कर दो', धोनी-पंत में सर्वश्रेष्ठ कौन के बहस के बीच PAK के पूर्व क्रिकेटर का बयान, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'मुझे माफ कर दो', धोनी-पंत में सर्वश्रेष्ठ कौन के बहस के बीच PAK के पूर्व क्रिकेटर का बयान, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:49 AM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि इस तुलना का उनके लिए कोई मतलब नहीं है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि पंत को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से ऋषभ पंत ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी की। डेढ़ साल से भी ज्यादा समय बाद पंत ने टेस्ट में वापसी की और चेन्नई में बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने इस टेस्ट की दूसरी पारी में 109 रन बनाए और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह उनका छठा टेस्ट शतक रहा और उन्होंने एमएस धोनी के छह शतक की बराबरी की। इसके बाद से ही दोनों में भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज कौन की बहस जारी है। कई क्रिकेट पंडितों ने अपनी-अपनी राय दी है। कोई पंत को तो कोई धोनी को भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज बता रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी टिप्पणी की है।
Trending Videos
2 of 5
बासित अली
- फोटो : twitter
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि इस तुलना का उनके लिए कोई मतलब नहीं है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि पंत को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में विराट कोहली और शुभमन गिल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मुझे माफ कर दो, एमएस धोनी लीजेंड हैं। उन्होंने भारत को विश्व कप जिताया, चैंपियंस ट्रॉफी जीती। पंत अभी अच्छा कर रहे हैं। उन्हें गेम पर फोकस करने दो। क्या विराट कोहली को शुभमन गिल से तुलना करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पंत और धोनी
- फोटो : Twitter
धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम सबसे लंबे प्रारूप (294) में विकेट के पीछे पांचवां सबसे ज्यादा शिकार करने का भी रिकॉर्ड है। वह 2009 में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले मंसूर अली खान पटौदी के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारत एक ही साल के अंदर पहली बार दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भी बन गई थी और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ भी कराई थी। दूसरी तरफ पंत ने अब तक 34 टेस्ट में 44.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं, जिनके नाम अब तक 134 शिकार हैं।
4 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL
बासित से पहले दिनेश कार्तिक ने भी इस बहस पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि पंत को अब तक का सबसे महान कहना अस्वीकार्य है क्योंकि उन्होंने सिर्फ 34 मैच खेले हैं। कार्तिक ने कहा, 'यह कहना सही नहीं है कि वह अभी से ही भारत के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने अभी 34 टेस्ट ही खेले हैं। इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हां लेकिन निश्चित तौर पर वह सही राह पर हैं और वह आगे चलकर भारत के महानतम विकेटकीपर बनकर रहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
धोनी, पंत और पोंटिंग
- फोटो : Twitter
कार्तिक ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी के करियर पर भी बयान दिया था और बताया था कि एक कप्तान के रूप में माही की उपलब्धियां उन्हें पंत की तुलना में अधिक महत्व देती हैं। उन्होंने कहा, 'विकेटकीपर के रूप में भी धोनी की साख को नजरअंदाज न करें। उन्होंने जरूरत के समय न केवल शानदार बल्लेबाजी की और रन बनाए बल्कि उन्होंने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मेस (गदा) तक पहुंचाया। भारत नंबर एक बना रहा। इसलिए जब आप किसी खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं तो आपको उस सभी को महत्व देना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।