{"_id":"5dbfcd218ebc3e93b147e3cc","slug":"ind-vs-ban-mushfiqur-rahim-got-four-lives-during-1st-t20-against-india-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंत और क्रुणाल पांड्या की गलती पड़ी भारी, मैच जिताने वाले मुशफिकुर रहीम को मिले चार जीवनदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंत और क्रुणाल पांड्या की गलती पड़ी भारी, मैच जिताने वाले मुशफिकुर रहीम को मिले चार जीवनदान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 Nov 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर, 32 वर्षीय मुश्फिकुर रहीम के लिए रविवार का दिन खास और यादगार रहा। वे भारत के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश को पहली टी-20 जीत दिलाने में सफल रहे। हालांकि अगर भारतीय टीम ने मैच में गलतियां नहीं की होती तो मुशफिकुर काफी पहले ही पवेलियन लौट गए होते।
2 of 4
मुशफिकुर रहीम
- फोटो : ट्विटर
इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच में मुशफिकुर को एक नहीं बल्कि चार जीवनदान मिले। 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले रहीम दो बार एलबीडब्ल्यू होने से बचे, एक बार उनका आसान कैच छूटा और एक बार वे रनआउट होने से भी बचे।
3 of 4
रोहित-पंत
- फोटो : ट्विटर
रहीम के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील में दो बार अंपायर ने नॉटआउट दिया और दोनों बार वे आउट थे लेकिन उस वक्त टीम इंडिया ने रिव्यू नहीं लिया। रहीम को 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला जब वे क्रीज से बाहर निकल गए थे और पंत उन्हें रनआउट नहीं कर पाए। इसकी अगली ही गेंद पर भारत ने रिव्यू नहीं लिया जबकि रहीम एलबीडब्ल्यू आउट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुश्फिकुर रहीम
इसके बाद 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुशफिकुर 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेला जिसमे गेंद सीधा क्रुणाल पांड्या के हाथों में पहुंची लेकिन उन्होंने कैच छोड़ने के साथ चार रन भी दे दिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।