सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: आखिरकार टेस्ट में जडेजा के 300 विकेट पूरे, गेंद के हिसाब से ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

300 टेस्ट विकेट लेते ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
IND vs BAN: Ravindra Jadeja completes 300 wickets in Tests, second fastest Indian to do so in terms of ball
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में जारी है। इस मैच में जब भारतीय टीम खेलने उतरी थी तो रवींद्र जडेजा को 300 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। हालांकि, बांग्लादेश के नौ विकेट गिर जाने तक जडेजा को एक भी विकेट नहीं मिला था और ऐसा लग रहा था कि यह इस पारी में संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि, जडेजा ने बांग्लादेश के आखिरी विकेट के रूप में खालिद अहमद को आउट किया और टेस्ट में 300 विकेट पूरे कर लिए।
Trending Videos
IND vs BAN: Ravindra Jadeja completes 300 wickets in Tests, second fastest Indian to do so in terms of ball
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : @BCCI
वह ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने ऐसा किया है। जडेजा ने टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने के लिए 17428 गेंद लिए, जो कि गेंद के हिसाब से भारतीय गेंदबाजों में दूसरा सबसे तेज है। उनसे आगे सिर्फ रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए 15636 गेंद लिए थे। 

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 132 619
रविचंद्रन अश्विन 102 524*
कपिल देव 131 434
हरभजन सिंह 103 417
इशांत शर्मा 105 311
जहीर खान 92 311
रवींद्र जडेजा 74 300*
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Ravindra Jadeja completes 300 wickets in Tests, second fastest Indian to do so in terms of ball
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
इतना ही नहीं, 300 टेस्ट विकेट लेते ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए। वहीं, ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। जडेजा से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट और 5248 रन) और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (522 विकेट और 3422 रन) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में 300+ विकेट और 3000+ रन लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच रन विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 167 3622 604
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 3154 708
कपिल देव (भारत) 131 5248 434
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) 113 4531 362
चामिंडा वास (श्रीलंका) 111 3089 355
शॉन पोलॉक (द. अफ्रीका) 108 3781 421
इयान बॉथम (इंग्लैंड) 102 5200 383
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 102 3422 524
इमरान खान (पाकिस्तान) 88 3807 362
रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) 86 3124 431
रवींद्र जडेजा (भारत) 74 3122 300*
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed