सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रिंकू सिंह को लेकर की बड़ी मांग, बताया इस जोड़ी को करनी चाहिए ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

मालूम हो कि रिंकू सिंह को आगामी सीरीज के लिए भारत के टी20 स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। इस टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे।

विज्ञापन
IND vs BAN: saba karim made a big demand for Rinku Singh, said he should open with abhishek sharma
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर बड़ी मांग की है। उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ी को अभिषेक शर्मा के साथ आगामी सीरीज में ओपनिंग करनी चाहिए। उनका मानना है कि रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी क्षमता अभिषेक के आक्रामक दृष्टिकोण की पूरक बनेगी। इससे भारत को एक मजबूत सलामी जोड़ी मिलेगी। बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच छह अक्तूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होना है। इसके लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी।
Trending Videos
IND vs BAN: saba karim made a big demand for Rinku Singh, said he should open with abhishek sharma
रिंकू सिंह - फोटो : twitter
करीम का मानना है कि रिंकू सिंह की बल्लेबाजी क्षमता का टॉप ऑर्डर में बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। उनका मानना है कि केकेआर के इस बल्लेबाज को ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि छह या सात नंबर पर आने से उन्हें कम मौके मिलते हैं, जिससे वह खेल पर पर्याप्त प्रभाव नहीं डाल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: saba karim made a big demand for Rinku Singh, said he should open with abhishek sharma
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
सबा करीम ने कहा- इस बात की प्रबल संभावना है कि हम रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा (भारत के लिए ओपनर) के साथ खेलते हुए देख सकते हैं। रिंकू को अब तक इस टीम में जो भी अवसर मिले हैं, वह छठे या सातवें नंबर पर आते हैं और उन्हें रन बनाने के लिए मुश्किल से ही कोई गेंद मिलती है... रिंकू, ध्यान रहे, एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं। अगर उन्हें और मौके मिले, अगर उन्हें और अधिक गेंदों का सामना करना पड़े तो वह टीम में और अधिक योगदान दे सकते हैं। इसलिए इस संयोजन के होने की प्रबल संभावना है।
IND vs BAN: saba karim made a big demand for Rinku Singh, said he should open with abhishek sharma
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
मालूम हो कि रिंकू सिंह को आगामी सीरीज के लिए भारत के टी20 स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। इस टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए यह बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए सुनहरा मौका होगी। श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज के दौरान रिंकू को अक्सर निचले क्रम में उतारा गया जिसकी वजह से उन्हें क्रीज पर कम समय बिताने का मौका मिला।
विज्ञापन
IND vs BAN: saba karim made a big demand for Rinku Singh, said he should open with abhishek sharma
टीम इंडिया - फोटो : Twitter
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed