{"_id":"66f90e1c03c00468fc09fbed","slug":"rohit-sharma-made-a-big-disclosure-told-why-he-retired-from-t20-international-cricket-know-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:51 PM IST
सार
अपने क्रिकेट के सफर पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि उन्होंने नौ साल की उम्र में अपनी सोसायटी के बच्चों के साथ खेलना शुरू किया और फिर स्कूल में भी खेले।
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। अब हिटमैन ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि ऐसा करने का यह सही समय है, क्योंकि उनके हाथ में ट्रॉफी थी और भारत के लिए युवा खिलाड़ी भी आगे आ रहे थे।
Trending Videos
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
इस साल जून में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। टीम इंडिया ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। इस टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
Captain Rohit Sharma talking about his Retirement from Cricket : 🗣️-
अब हिटमैन ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया है। शनिवार को जितेंद्र चौकसे से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का एकमात्र कारण यह है कि मैंने अपना समय बिताया है। मुझे इस प्रारूप में खेलने में मजा आया। मैंने 17 साल तक खेला और अच्छा प्रदर्शन किया। विश्व कप जीतने के बाद, यह मेरे लिए तय करने का सबसे अच्छा समय था कि अब मुझे आगे बढ़ना चाहिए और फिर अन्य चीजों पर ध्यान देना चाहिए। बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे लगा कि यह सही समय है।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
रोहित ने दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद संन्यास लिया। 151 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिटमैन ने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में पांच शतक और 32 अर्द्धशतक लगाए, जिसमें 121* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। रोहित इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
अपने क्रिकेट के सफर पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि उन्होंने नौ साल की उम्र में अपनी सोसायटी के बच्चों के साथ खेलना शुरू किया और फिर स्कूल में भी खेले। हिटमैन ने आगे कहा- हम अपनी बिल्डिंग में सोसायटी में खेलते थे। बॉम्बे में जगह की कमी है। आपको बस जो भी मिलता है उसी से काम चलाना पड़ता है। मैंने अपने सभी दोस्तों, कभी-कभी स्कूल के दोस्तों के साथ खेलना शुरू किया। बिल्डिंग के दोस्त वो होते हैं जिनके साथ मैं मौज-मस्ती के लिए खेलता था। मुझे नहीं पता था कि यह इस तरह से हो जाएगा। जब मैं नौ साल का था, तब मैंने खेलना शुरू किया। मुझे क्रिकेट खेलते हुए 28-29 साल हो गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।