{"_id":"66fa3d2b5fb3e6941608f568","slug":"ind-vs-ban-test-rohit-sharma-took-one-handed-catch-by-flying-in-air-batter-litton-das-stunned-watch-video-2024-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: रोहित ने एक हाथ से हवा में उड़कर लिया बेहतरीन कैच, बल्लेबाज लिटन दास भी रह गए हैरान, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: रोहित ने एक हाथ से हवा में उड़कर लिया बेहतरीन कैच, बल्लेबाज लिटन दास भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:24 AM IST
सार
सिराज ने लिटन दास को रोहित के हाथों कैच कराया। रोहित ने मिड ऑफ पर छलांग लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगा लिया।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश ने खूब परेशान किया। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद अगले दो दिन खेल नहीं हो सका। चौथे दिन फिर से खेल की शुरुआत हुई और बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी को तीन विकेट पर 107 रन से आगे बढ़ाया। हालांकि, चौथे दिन कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा कैच लिया, जिसने बल्लेबाज से लेकर अंपायर, फैंस और साथी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Trending Videos
2 of 3
रोहित का कैच
- फोटो : BCCI
दरअसल, बांग्लादेश की पहली पारी के 50वें ओवर में सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन ने सिराज को चार्ज करना चाहा और एक आक्रामक शॉट खेला। गेंद हवा में मिड ऑफ पर गई। लिटन ने गेंद पर जोरदार हिट लगाया था और आमतौर पर ऐसे शॉट पर गेंद चौके के लिए जाती है। हालांकि, मिड ऑफ पर तैनात रोहित ने हवा में उछले और एक हाथ से कैच लिया। इसके बाद सिराज, कोहली समेत बाकी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे। वहीं, लिटन को तो यकीन नहीं हुआ। वह कुछ सेकंड तक क्रीज पर ही खड़े रहे और रोहित को घूरते रहे। लिटन 13 रन बना सके।
रोहित के कैच पर सिराज कोहली की प्रतिक्रिया
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश की पहली पारी की बात करें तो सोमवार को कानपुर टेस्ट का चौथा दिन है और बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक छह विकेट पर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीन विकेट और गंवा दिए। लिटन दास के अलावा मुशफिकुर रहीम (11) और शाकिब अल हसन (9) भी पवेलियन लौट चुके हैं। मोमिनुल हक ने अर्धशतक लगाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।